Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर झूठी गारंटियों, बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला। चौथे बजट को बताया जनता के साथ धोखा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    भाजपा प्रदेश कार्यालय चक्कर, शिमला में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डॉ. राजीव बिंदल।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटियों और बढ़ते कर्ज ने हिमाचल प्रदेश को नो रिटर्न की स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आगामी चौथा बजट भी जनता के साथ धोखा साबित होगा।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय चक्कर शिमला में आयोजित बैठक में बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनात्मक और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026, बूथ स्तर अभियानों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के जरिए प्रदेश की जनता से विश्वासघात किया। महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ, बल्कि इसे घटाकर ₹100 करने की बात की जा रही है।

    सरकारी नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं कर पाई सरकार

    उन्होंने युवाओं के रोजगार को लेकर भी सरकार को घेरा। बिंदल ने कहा कि 5 लाख रोजगार और 1 लाख सरकारी नौकरियों का वादा पूरी तरह फेल साबित हुआ है और बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक किया गया है। डॉ. बिंदल के अनुसार, कांग्रेस सरकार ने अब तक करीब ₹45,000 करोड़ का कर्ज लिया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। इसके बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं और कई स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बंद किए जा रहे हैं।

    मूलभूत सुविधाएं महंगी कर जनता पर डाला बोझ

    उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली, पानी, एचआरटीसी किराया, पेट्रोल-डीजल, सीमेंट और राशन के दामों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला गया है, जबकि सब्सिडी खत्म कर दी गई है। बिंदल ने कहा कि कर्मचारी, पेंशनर और विद्यार्थी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और योजनाएं बिना तैयारी के लागू की जा रही हैं, जिससे व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के दावे को व्यवस्था पतन करार देते हुए कहा कि प्रदेश को संकट की स्थिति में धकेल दिया गया है।

     

    #BJP #CongressGovernment #HimachalBudget #HimachalNews #HimachalPolitics #LatestNews #PoliticalNews #RajivBindal #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026

    भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को भेजी मांगें

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 5 9 4
    Users Today : 2
    Total Users : 100594
    Total views : 203836
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.