Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर स्थानीय पर्यावरणीय चुनौतियों पर गहन मंथन

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जल संकट और भूस्खलन जैसी स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं पर गहन चर्चा की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के भूगोल विभाग द्वारा ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी कनैन ने की। इसमें एम.ए. भूगोल के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तनीषा और नैन्सी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कविता पाठ में महेश ने पृथ्वी की महत्ता और मानवीय हस्तक्षेप के प्रभावों को भावनात्मक रूप से व्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में साहिल, महेश, तमन्ना, नौशीन और शुभांगी ने प्रभावशाली विचार रखे और पृथ्वी से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाई।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘डिस्कशन सेशन’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों की पर्यावरणीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। चतुर्थ सेमेस्टर के तमन्ना मेहता, हर्ष चौहान, तनीषा वर्मा, रचना कुमारी, महेश ठाकुर, कोमल ठाकुर और कृतिका ठाकुर तथा द्वितीय सेमेस्टर के शिवांश शर्मा, साहिल, शुभांगी, नौशीन, चाहत, प्रियंका, दीपक, रूम सिंह, अभिनव मेहता, मुस्कान और देविंदर ने प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल संकट, भूस्खलन, दोषपूर्ण जल निकासी, अतिविषम जलवायु, बादल फटना और वनों के क्षरण जैसे मुद्दों के कारणों और उनके समाधान पर गहन मंथन किया।

    इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी कनैन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान करना ही उनके वैज्ञानिक समाधान की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि एक भूगोलवेत्ता के रूप में स्थानीय पारिस्थितिकी को समझना आवश्यक है।

    उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार के व्यवहारिक अध्ययन को जारी रखने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

    #ClimateAction #EcoAwareness #SaveEnvironment #ग्रीनअर्थ #जलवायु_परिवर्तन #पर्यावरण_संरक्षण #पृथ्वी_दिवस #भूगोल_विभाग #रामपुरबुशहर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: स्प्रिगडेल स्कूल खनेरी में पृथ्वी दिवस पर विविध गतिविधियां, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Next Article Rampur Bushahr: नीरज, पल्लवी और ज्योति ने मारी बाजी, पृथ्वी दिवस पर कलना बीएड संस्थान में प्रतियोगिताएं आयोजित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 5 3
    Users Today : 6
    Total Users : 118753
    Total views : 235150
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.