Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। नियमित भुगतान, सब्सिडी और सुविधाओं की मांग उठी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 23, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइमम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने वीरवार को दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-23-at-1.50.59-PM.mp4

    प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा सहित डॉ. ओंकार शाद, प्रेम चौहान, देवकी नंद, रणजीत ठाकुर, पूर्ण, तुला राम, सुभाष, गीता राम, बिहारी लाल, राम लाल, करतार, कृष्णा राणा, रीना, सानू, मान दासी, सरोजनी, लता, पुष्पा देवी और भीष्मा नेगी समेत कई अन्य उत्पादक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर सरकार को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक अधिकांश मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। इसके कारण उत्पादकों को आर्थिक संकट और विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगों में दूध का भुगतान हर माह नियमित रूप से डीबीटी के माध्यम से सीधे उत्पादकों के खातों में करने की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा सभी दुग्ध सहकारी समितियों में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाने और पहले से स्थापित मशीनों को सुचारु रूप से चलाने की मांग उठाई गई। दुग्ध उत्पादकों ने पशु आहार को सब्सिडी दरों पर उपलब्ध करवाने, दत्तनगर मिल्क प्लांट व अन्य चिलिंग प्लांटों में खाली पदों को शीघ्र भरने तथा पशु औषधालयों में कृत्रिम गर्भाधान के लिए बेहतर सुविधाएं, उन्नत किस्म का वीर्य और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया।

    ज्ञापन में दूध परिवहन से जुड़े वाहनों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, दत्तनगर क्षेत्र में चोकर संयंत्र स्थापित करने तथा दूध की बाल्टियों की सफाई की व्यवस्था मिल्क प्लांट और चिलिंग सेंटर स्तर पर करने की मांग भी शामिल की गई। इसके अतिरिक्त उत्पादकों ने मांग रखी कि दत्तनगर मिल्क प्लांट में ही दूध से बनने वाले सभी उत्पाद—घी, मक्खन, दही, लस्सी, पनीर, खोया, आइसक्रीम और मिठाइयों—का निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

    संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    #DBT #किसानआंदोलन #किसानसमस्याएं #दत्तनगर #दुग्धउत्पादक #दूधउद्योग #मिल्कप्लांट #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला

      April 23, 2026

      Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों का 24 अप्रैल को निरथ में प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उबाल

      April 22, 2026

      Shimla: हिमाचल में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल: भाजपा प्रवक्ता राकेश डोगरा

      April 18, 2026

      Rampur Bushahr: एनसीआर में मजदूर आंदोलनों पर दमन के खिलाफ CITU का रामपुर सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन

      April 16, 2026

      Himachal : शिमला में टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्यापक मंथन

      April 16, 2026

      Rampur Bushahr: दतनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर

      April 14, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      April 2026
      MTWTFSS
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930 
      « Mar    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 5 1 5 2
      Users Today : 256
      Total Users : 105152
      Total views : 211615
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.