Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावितों का उग्र प्रदर्शन, काम ठप; मुआवजे और रोजगार को लेकर फिर उठी आवाज
    • Kinnaur: किन्नौर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 2026 में 11 हादसों में 10 मौतें, ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: नर्सिंग संस्थान में अव्यवस्थाओं पर भड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    • Rampur Bushahr: रामपुर में बंदरों का आतंक एसडीएम सख्त, नप को एक सप्ताह में  कार्रवाई के निर्देश
    • Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा
    • Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
    • दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: नर्सिंग संस्थान में अव्यवस्थाओं पर भड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    रामपुर के नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की गंभीर समस्याओं को लेकर ABVP ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। हॉस्टल में भीड़, शौचालय की कमी और भोजन व्यवस्था पर उठाए सवाल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 24, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) संगठनात्मक जिला रामपुर के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु छात्राओं की गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

    विद्यार्थी परिषद को जब छात्राओं की परेशानियों की जानकारी मिली, तो परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। छात्राओं ने अपनी प्रमुख समस्याओं में बताया कि एक ही कक्ष में 15-15 छात्राओं को ठहराया जा रहा है, जिससे संस्थान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का स्पष्ट संकेत मिलता है।

    इसके अलावा पूरे हॉस्टल में लगभग 85 छात्राओं के लिए केवल एक शौचालय की व्यवस्था है, जो अत्यंत चिंताजनक है। प्रत्येक छात्रा से प्रतिमाह ₹3600 शुल्क वसूलने के बावजूद पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं है। परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 19 वर्षों से बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के एक ही ठेकेदार द्वारा कैंटीन संचालित की जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

    सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया कि छात्राएं प्रशासनिक दबाव के कारण खुलकर अपनी समस्याएं रखने में असमर्थ हैं। परिषद ने इसे छात्राओं के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए चिंता का विषय बताया। जिला संयोजक रवि वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो परिषद रामपुर क्षेत्र की समस्त छात्र शक्ति को संगठित कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित हॉस्टल प्रशासन और प्रबंधन की होगी। इस मौके पर रवि वर्मा, युवराज सिंह, मीनाक्षी, सोनाली, हर्षित, और यशवंत सिंह उपस्थित थे।

    #RamPurNews #छात्राअधिकार #छात्रासमस्याएं #नर्सिंगसंस्थान #प्रदर्शन #रामपुर #शिक्षा #हिमाचलप्रदेश #हॉस्टलअव्यवस्था ABVP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में बंदरों का आतंक एसडीएम सख्त, नप को एक सप्ताह में  कार्रवाई के निर्देश

    April 24, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

    April 23, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली महाविद्यालय बालना में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व रचनात्मक गतिविधियां

    April 22, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी के पास जंगल में आग: डेरे समेत 9 मेमने जले, लाखों का नुकसान

    April 22, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 205 श्रमिक परिवारों को ₹82.37 लाख की सहायता, बदली जिंदगी की तस्वीर

    April 21, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर लोक शिकायत बैठक में अध्यक्ष सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों पर नाराजगी

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 2 9 9
    Users Today : 97
    Total Users : 105299
    Total views : 211820
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.