Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष

    रामपुर बुशैहर में CPM लोकल कमेटी ने डाक वितरण सेवाओं में लापरवाही के विरोध में मुख्य डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। लोकलेहर और सीटू मजदूर पत्रिका समय पर न मिलने पर सुधार की मांग।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर साप्ताहिक अखबार व पत्रिका न मिलने पर प्रदर्शन करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लोकल कमेटी रामपुर ने साप्ताहिक अखबार लोकलेहर, सीटू की मासिक पत्रिका सीटू मजदूर तथा कामकाजी महिला पत्रिका के वितरण में हो रही अनियमितताओं के विरोध में मुख्य डाकघर रामपुर बुशैहर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई ग्राहकों को ये पत्र-पत्रिकाएं मिल ही नहीं रही हैं, जबकि कुछ को समय पर वितरण नहीं हो रहा। इसके अलावा डाक वितरण सेवाओं में सुधार न होने पर भी रोष जताया गया।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लोकल कमेटी सचिव कुलदीप सिंह, रणजीत ठाकुर और प्रेम ने कहा कि रामपुर, कुमारसैन, निचार और निरमण्ड क्षेत्रों में डाक वितरण व्यवस्था लगातार लचर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डाकिये पार्टी सदस्यों और ग्राहकों के सही पते पर लोकलेहर और सीटू मजदूर पत्रिका नहीं पहुंचा रहे हैं। कई बार पत्र-पत्रिकाएं गलत पते पर पहुंचा दी जाती हैं या कार्यालयों में ही छोड़ दी जाती हैं। नेताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार डाक विभाग को मौखिक और लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    CPM ने मांग की है कि सभी डाक सही पते पर और समय पर पहुंचाई जाए, प्रत्येक क्षेत्र में स्थायी डाकिया नियुक्त किया जाए, डाकियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर पुनः डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो लोकलेहर और सीटू मजदूर के ग्राहकों को संगठित कर मुख्य डाकघर रामपुर के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    प्रदर्शन में राजपाल, दिनेश मेहता, देविंदर कुमार, भुवनेश, विनोद, संतोष, टीटू, देविंदर और अंबिका सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #CPM #डाक_विभाग #प्रदर्शन #मजदूर #रामपुर #लोकलेहर #सीटू #हिमाचल
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    Next Article Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 2
    Users Today : 63
    Total Users : 125982
    Total views : 246888
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.