Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: आचार संहिता के बाद प्रशासन अलर्ट, रामपुर में हथियार जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई
    • दैनिक राशिफल 01 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह
    • Rampur Bushahr: रामपुर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस ने पकड़ी 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: पंचायती राज चुनावों से पहले रामपुर कांग्रेस सक्रिय, ननखड़ी बैठक में एकजुटता और रणनीति पर जोर
    • दैनिक राशिफल 30 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 का ऐलान। 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान, 50 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग। पढ़ें पूरा शेड्यूल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की आधिकारिक घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार देर शाम चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए प्रदेश भर में आचार संहिता लागू कर दी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न पदों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।

    राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। 26, 28 और 30 मई को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीसी) को अपने-अपने जिलों में मतदान तिथियों को अंतिम रूप देने का अधिकार दिया गया है, जिससे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

    50 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

    प्रदेश की 3,754 पंचायतों में कुल 50,79,048 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 25,67,770 पुरुष, 25,11,249 महिलाएं और 29 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस बार 52,349 युवा पहली बार मतदान करेंगे, जो चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    21,678 मतदान केंद्र, सबसे ऊंचा बूथ कौमिक में

    चुनाव के लिए प्रदेशभर में 21,678 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। लाहौल-स्पीति जिले के कौमिक स्कूल में 4,587 मीटर की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जो भौगोलिक दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में स्थित है।

    नामांकन से लेकर परिणाम तक पूरा शेड्यूल

    राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची के अनुसार:

    • 7, 8 और 11 मई: नामांकन दाखिल
    • 12 मई: नामांकन पत्रों की जांच
    • 14-15 मई: नाम वापसी
    • 15 मई: चुनाव चिह्न आवंटन

    पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 31 मई को विकास खंड मुख्यालयों में होगी।

    अलग-अलग रंग के मतपत्र

    चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मतदान केंद्र पर ही जाकर वोट डालना होगा।

    आचार संहिता लागू, भर्तियों और घोषणाओं पर रोक

    आचार संहिता लागू होते ही प्रदेश में नई सरकारी भर्तियों और घोषणाओं पर रोक लगा दी गई है। विकास कार्यों और राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी नियंत्रण रहेगा। मंत्री और विधायक चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

    कुल्लू की चार पंचायतों में नहीं होंगे चुनाव

    कुल्लू जिले की नग्गर ब्लॉक की करजां, सोयल और आनी ब्लॉक की जाबन व नम्होल पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं होंगे। इन पंचायतों का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक है। हालांकि, यहां पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

    April 30, 2026

    Rampur Bushahr: पंचायती राज चुनावों से पहले रामपुर कांग्रेस सक्रिय, ननखड़ी बैठक में एकजुटता और रणनीति पर जोर

    April 30, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में नामांकन की शुरुआत: भाजपा-कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

    April 29, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

    April 28, 2026

    ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट

    April 28, 2026

    Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब

    April 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 4 7 6
    Users Today : 47
    Total Users : 106476
    Total views : 213641
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.