Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Himachal PAT LEET 2026: नगर निकाय चुनावों के चलते टली प्रवेश परीक्षाएं, अब जून में होंगी

    Himachal PAT LEET 2026 : हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के कारण तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। नई परीक्षा जून 2026 में होने की संभावना है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला

    Himachal Pradesh में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के चलते तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रथम वर्ष पीएटी (PAT) और द्वितीय वर्ष लीट (LEET) प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करने का फैसला लिया है। पहले ये परीक्षाएं क्रमशः 17 मई और 24 मई को आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें जून में कराने की तैयारी की जा रही है। Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board ने परीक्षा तिथियों में बदलाव को लेकर Directorate of Technical Education Himachal Pradesh को प्रस्ताव भेज दिया है। निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद नई परीक्षा तिथियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

    बोर्ड प्रशासन के अनुसार चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक मशीनरी और शिक्षण संस्थानों की व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और तैयारी करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने केवल परीक्षा तिथियां ही आगे नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि पीएटी और लीट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

    अब तक PAT के लिए 4158 आवेदन

    बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पीएटी परीक्षा के लिए अब तक 4,185 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लगभग 4,000 सीटें उपलब्ध थीं। वहीं लीट परीक्षा के लिए अब तक 1,748 आवेदन आए हैं। पिछले सत्र में लीट के लिए 1,983 सीटें निर्धारित थीं। पीएटी की सीटों की अंतिम संख्या All India Council for Technical Education (AICTE) की मंजूरी पर निर्भर करेगी। परीक्षा तिथियां आगे बढ़ने से हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त तैयारी का समय मिलेगा। चुनावी गतिविधियों के कारण कई क्षेत्रों में शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने की आशंका थी, ऐसे में यह फैसला छात्रों के लिए राहतभरा माना जा रहा है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव Ashok Pathak ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर लीट और पीएटी परीक्षा तिथियां आगे बढ़ाने के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। निर्देश मिलते ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।

    #DharamshalaNews #EducationNews #EntranceExam #ExamUpdate #HimachalLEET #HimachalNews #HimachalPAT #himachalpradesh #HimachalUpdate #LEET2026 #MunicipalElection #PanchayatElection #PAT2026 #StudentNews #TechnicalEducationBoard
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : पूर्व CPS के सरकारी आवासों पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
    Next Article दैनिक राशिफल 09 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 2
    Users Today : 2
    Total Users : 124872
    Total views : 245228
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.