Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Chamba News: मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, शव ढांक में फेंका

    चंबा के कलौता संपर्क मार्ग पर मामूली कहासुनी के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी ने शव को ढांक में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा 

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मामूली बहसबाजी ने एक युवक की जान ले ली। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत लुडेरा–सुंगल मार्ग से जुड़े कलौता संपर्क मार्ग पर एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को ढांक में धक्का देकर नीचे गिरा दिया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

    मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र भवन सिंह निवासी गांव सलोडी (झल), डाकघर पलूही, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह सैर पर निकले ग्रामीणों ने सड़क पर खून के निशान और ढांक के नीचे अचेत अवस्था में पड़े युवक को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

    पुलिस जांच में सामने आया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे अजय कुमार, पंकज कुमार और अरुण कुमार एक बाइक पर सवार होकर पलूही स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। वहां से तीनों ने नमकीन, अंडे और ठंडा समेत अन्य सामान खरीदा। इसके बाद उन्होंने साथ बैठकर पार्टी की। करीब आधे घंटे बाद पंकज कुमार अपनी बाइक लेकर वहां से चला गया, जबकि अजय कुमार और अरुण कुमार पैदल अपने घर की ओर निकल पड़े। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार बहस बढ़ने पर शराब के नशे में अरुण कुमार ने तैश में आकर अजय कुमार के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।

    गंभीर चोट लगने से अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे ढांक में धक्का देकर नीचे गिरा दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों, फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर महज आठ घंटे के भीतर अरुण कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक Vijay Saklani भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की निगरानी की। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी बहसबाजी और शराब के नशे में की गई हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस जांच कर रही है।

    #AjayKumar #ArunKumar #Chamba #ChambaNews #ChambaPolice #CrimeNews #CrimeUpdate #HimachalCrime #HimachalNews #himachalpradesh #localnews #MurderCase #PoliceInvestigation #StoneAttack
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSirmaur : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
    Next Article Kullu: एनएच-305 पर टारिंग कार्य शुरू, बंजार-घियागी मार्ग पर तय समय में यातायात रहेगा बंद
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Crime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया

    August 28, 2026

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 5
    Users Today : 114
    Total Users : 121815
    Total views : 240087
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.