एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच के सभागार में सोमवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में करीब 90 अभिभावकों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
अभिभावकों ने सर्वसम्मति से राकेश सानी को एसएमसी का अध्यक्ष चुना। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में गोविंद सिंह, कमलानंद शर्मा, लायक राम, महेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, राज देवी, मोनिका शर्मा, रेखा, मुन्नी देवी, कौशल्या, मिसरा बानो और शिवराम का चयन किया गया।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य नेकराम चौहान ने आमसभा को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से विद्यालय के विकास, कल्याण और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की।
