Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगा “बैक टू लाइफ” फिल्म महोत्सव : उपायुक्त अनुपम कश्यप
    • Shimla: मुख्यमंत्री से मिले छात्रवृत्ति लाभार्थी, एशियन कुराश कप विजेता सौरव सुमन का भी सम्मान
    • Kullu: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जारी किए निर्देश, सभी ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य
    • Himachal Panchayat Election : 1276 पंचायतों में 80 फीसदी मतदान, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
    • दैनिक राशिफल 29 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल
    • Himachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब
    • दैनिक राशिफल 28 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Panchayat Election : 1276 पंचायतों में 80 फीसदी मतदान, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

    Himachal Panchayat Election 2026 के दूसरे चरण में 1276 ग्राम पंचायतों में रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही, कुल्लू सबसे आगे रहा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश की 1276 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 7 बजे तक करीब 80 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंतिम आंकड़ों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इस बार का मतदान वर्ष 2021 के मुकाबले अधिक रहा। पिछले पंचायतीराज चुनावों के दूसरे चरण में प्रदेश में लगभग 76 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार मतदाताओं ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले पहले चरण में 78.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

    कुल्लू में सबसे ज्यादा मतदान, लाहौल-स्पीति सबसे पीछे

    जिला कुल्लू में सबसे अधिक लगभग 86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं सिरमौर में करीब 85 फीसदी और सोलन में 84 फीसदी मतदान हुआ। दूसरी ओर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सबसे कम करीब 69 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

    किस जिले में कितना हुआ मतदान

    क्रमांकजिलामतदान प्रतिशत
    1बिलासपुर79%
    2चंबा78%
    3हमीरपुर75%
    4कांगड़ा76%
    5किन्नौर76%
    6कुल्लू86%
    7लाहौल-स्पीति69%
    8मंडी81%
    9शिमला81%
    10सिरमौर85%
    11सोलन84%
    12ऊना80%
    प्रदेश कुल80%

    कुल मतदाता: 17,28,398
    कुल मतदान: 13,74,209

    महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

    पंचायतीराज चुनाव 2026 में महिलाओं की भागीदारी खास आकर्षण रही। राज्य के नौ जिलों में महिला मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक दर्ज किया गया। जिला कुल्लू में महिला मतदाताओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और सशक्तीकरण का बड़ा संकेत माना जा रहा है। जिला सोलन के विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत ढेला में सबसे अधिक करीब 96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

    31 मई को होगी जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों की मतगणना

    प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना देर रात तक जारी रही और कई स्थानों पर परिणाम घोषित किए गए। इसके अलावा 250 जिला परिषद वार्डों और 1684 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना 31 मई 2026 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग उसी दिन परिणाम घोषित करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफल बताया है। आयोग के अनुसार पूरे प्रदेश में कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगा “बैक टू लाइफ” फिल्म महोत्सव : उपायुक्त अनुपम कश्यप

    May 29, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री से मिले छात्रवृत्ति लाभार्थी, एशियन कुराश कप विजेता सौरव सुमन का भी सम्मान

    May 29, 2026

    Himachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब

    May 28, 2026

    Shimla: ‘सिटी लिमिट्स’ पुस्तक विमोचन में बोले मुख्यमंत्री, सुनियोजित शहरीकरण जरूरी

    May 27, 2026

    Himachal High Court : स्वीकृत पद के बिना कर्मचारी का तबादला अवैध, HPU की सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी का ट्रांसफर रद्द

    May 27, 2026

    Shimla : हिमाचल में राज्य किसान आयोग का होगा गठन, विधेयक को लोकभवन से मंजूरी

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.