Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: मुख्यमंत्री से मिले छात्रवृत्ति लाभार्थी, एशियन कुराश कप विजेता सौरव सुमन का भी सम्मान

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों से मुलाकात की। साथ ही एशियन कुराश कप में कांस्य पदक जीतने वाले सौरव सुमन को सम्मानित किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते छात्रवृति के लाभार्थी छात्र

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के 21 विद्यार्थियों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाकर अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है ताकि विद्यार्थियों को घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य के 156 से अधिक स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, जहां कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिला है और हाल ही में हुए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में 13वें स्थान से बढ़कर 6वें स्थान पर पहुंच गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों की विवाह योग्य आयु को भी लड़कों के समान 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति समुदाय की शिक्षा में भूमिका को रेखांकित करने के लिए 10 मई से 9 जून 2026 तक अनुसूचित जनजाति गरिमा उत्सव मनाया जा रहा है।

    इस अवसर पर शिक्षा सचिव राकेश कंवर, उच्च शिक्षा निदेशक हरीश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    एशियन कुराश कप में कांस्य पदक जीतने वाले सौरव सुमन ने भी मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए

    वहीं, एशियन कुराश कप (सीनियर वर्ग) में कांस्य पदक जीतने वाले सौरव सुमन ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह प्रतियोगिता 22 से 25 मई 2026 तक उज्बेकिस्तान के नुकुस में आयोजित हुई थी। सौरव सुमन जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में शिमला जिले के मतियाना में सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं को खेलों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

    #AsianKurashCup #CMsukhu #EducationReforms #HimachalNews #himachalpradesh #KurashCup #PostMatricScholarship #SauravSuman #Shimla #TribalStudents
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जारी किए निर्देश, सभी ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य
    Next Article Shimla: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगा “बैक टू लाइफ” फिल्म महोत्सव : उपायुक्त अनुपम कश्यप
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla : VC नियुक्ति पर हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, कृषि और नौणी विवि के संशोधन अधिनियम-नियम रद्द

    August 28, 2026

    Shimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    August 27, 2026

    Rohru: पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

    August 26, 2026

    Shimla:अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    August 26, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    Shimla: भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, सीएम बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

    August 25, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 9 6 7
    Users Today : 38
    Total Users : 120967
    Total views : 238490
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.