Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा
    • Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू
    • Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह
    • Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई
    • Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम
    • Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
    • दैनिक राशिफल 02 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्सएआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्सएआरबी टाइम्स
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर
    बिलासपुर

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (एचपीसीडीपी-चरण-2) के तहत जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) के सहयोग से संचालित गतिविधियों के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई, बिलासपुर के अधिकारियों ने ग्राम छकोह का दौरा कर टमाटर उत्पादक किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। परियोजना क्षेत्र में करीब 30 किसान 30 बीघा भूमि पर व्यावसायिक स्तर पर टमाटर की खेती कर रहे हैं, जो क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

    निरीक्षण के दौरान खंड परियोजना प्रबंधक पवन कुमार और कृषि प्रसार अधिकारी मोहित नायक ने खेतों में जाकर फसल की वृद्धि, पौधों के स्वास्थ्य, उत्पादन क्षमता और फसल प्रबंधन गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर किसान राम रतन, चमेल सिंह सहित अन्य टमाटर उत्पादक किसान भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से खेती के अनुभव, उत्पादन संबंधी चुनौतियों और बाजार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

    पवन कुमार ने किसानों को टमाटर फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों की समय पर पहचान तथा उनके प्रभावी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और वैज्ञानिक प्रबंधन से फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम), संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी उपाय अपनाने की सलाह भी दी गई।

    उन्होंने बताया कि टमाटर जैसी नगदी फसलों में निराई-गुड़ाई, समयबद्ध सिंचाई, पौधों की स्टेकिंग तथा अन्य वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का विशेष महत्व है। इन उपायों से उत्पादन बढ़ने के साथ फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है, जिससे किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों ने किसानों को परियोजना के माध्यम से उपलब्ध तकनीकी सहायता और कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना के तहत किए जा रहे प्रयास क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को नई दिशा देंगे और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    इस दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं और अनुभव अधिकारियों के साथ साझा किए, जिन पर उन्हें आवश्यक तकनीकी परामर्श प्रदान किया गया। किसानों ने परियोजना के माध्यम से मिल रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

    #Bilaspur #Chakoh #CropDiversification #FarmersDevelopment #himachalpradesh #HPCDP #JICA #ScientificFarming #TomatoFarming #VegetableCultivation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

    June 2, 2026

    Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई

    June 2, 2026

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026

    Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

    June 1, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में सजा ‘Canvas of The Hills’ कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी हिमाचल की खूबसूरती

    June 1, 2026

    रामपुर बुशहर: रामपुर और निरमंड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन

    June 1, 2026

    Election: नरैण में चला रोनी राणा का जादू, छह प्रत्याशियों के बीच हासिल की बड़ी जीत

    June 1, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Shimla: सरकारी नौकरी से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 2 6 1
    Users Today : 1
    Total Users : 110261
    Total views : 219769
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.