Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलो सिलेंडर अब 942 रुपये का मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल-डीजल और CNG भी महंगे।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

नई दिल्ली। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मार्च से अब तक घरेलू LPG सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी लागत का असर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियों को प्रत्येक घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। हालिया मूल्य वृद्धि के बाद भी कंपनियों को होने वाले नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाएगी।

छोटे सिलेंडर भी हुए महंगे

घरेलू LPG सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 821.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। वहीं, 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल, डीजल और CNG भी महंगे

गैस सिलेंडर से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो चुकी है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी हैं, जबकि CNG करीब 6 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.60 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। इसका एक हिस्सा सरकारी तेल कंपनियां स्वयं वहन कर रही हैं।

#CNGPrice #DieselPrice #DomesticLPG #GasCylinderPrice #IndiaNews #Inflation #LPGCylinder #LPGPriceHike #OilCompanies #PetrolPrice
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleCricket update : श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह
Next Article Shimla : हिमाचल की 3,758 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान 15 जून को लेंगे शपथ, 27 जून को होगी पहली बैठक
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

July 5, 2026

Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा

July 2, 2026

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

June 29, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026

NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 9 9 0
Users Today : 28
Total Users : 115990
Total views : 230463
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.