Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

    Shimla Sanjauli Murder: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हरियाणा की रहने वाली निजी स्कूल संचालिका की नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। आपसी रंजिश की आशंका, पुलिस जांच जारी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 14, 20263 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक निजी स्कूल की संचालिका मनीषा (मूल निवासी, हरियाणा) की दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से महिला पर 2 से 3 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक पुलिस जांच में इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश, निजी दुश्मनी या संपत्ति विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल हत्याकांड शनिवार शाम को उस वक्त हुआ जब स्कूल संचालिका मनीषा संस्थान के मुख्य गेट के पास मौजूद थीं। इसी दौरान आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। मनीषा लहूलुहान होकर वहीं अचेत गिर पड़ीं। गोलियों की गूंज से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद संजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मनीषा दम तोड़ चुकी थीं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

    जुन्गा से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस हमलावरों के रूट को ट्रैक करने के लिए स्कूल और संजौली क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शिमला जिला के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपियों को राज्य की सीमा पार करने से रोका जा सके।

    मृतका ने वीडियो जारी कर मांगी थी सुरक्षा

    इस हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि मृतका मनीषा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क कर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। सवाल उठता है कि जब मृतका ने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की लिखित या मौखिक आशंका जताई थी, तो पुलिस ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया? क्या समय रहते सुरक्षा न मिलना इस हत्याकांड की बड़ी वजह बना? इस सनसनीखेज वारदात के बाद शिमला में स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और वे सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि, फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    #ARBtimes #CrimeInShimla #HaryanaNews #HimachalCrime #HimachalPradeshNews #LawAndOrder #SanjauliShootout #SchoolOwnerMurder #ShimlaCrimeNews #Shimlapolice #शिमला_मर्डर_केस #संजौली_हत्याकांड #हिमाचल_क्राइम
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एसजेवीएन प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, 17 जून से धरना प्रदर्शन का ऐलान
    Next Article चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court Transfer : 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय मेहता बने सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

    September 12, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    AI Retro Photo Trend : एक फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, पुलिस ने किया अलर्ट

    September 12, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    September 9, 2026

    Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप

    September 9, 2026
    View 3 Comments

    3 Comments

    1. Pingback: चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

    2. Pingback: Saraswati Paradise School: गोलीकांड के बाद सरकारी नियंत्रण में आया स्कूल, छह माह के लिए प्रशासक तैनात

    3. Pingback: Manisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 3
    Users Today : 8
    Total Users : 122503
    Total views : 241292
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.