Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    INDW vs PAKW T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, मंधाना की फिफ्टी और दीप्ति का पंजा

    INDW vs PAKW T20 World Cup: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। स्मृति मंधाना के 68 रन और दीप्ति शर्मा के 5 विकेट (10 रन देकर) की बदौलत टीम इंडिया ने हासिल की धमाकेदार जीत। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    INDW vs PAKW T20 World Cup : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज करते हुए अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 17 ओवर में महज 106 रन पर ऑलआउट हो गई।

    स्मृति मंधाना का अर्धशतक, ऋचा घोष का कैमियो

    टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स केवल 18 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद उप-कप्तान स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए। आखिरी डेथ ओवरों में ऋचा घोष ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 17 गेंदों पर 34 रन ठोक दिए। भारत ने आखिरी दो ओवरों में 38 रन बटोरे, जिससे टीम का स्कोर 170 तक पहुंचा। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली।

    पाकिस्तान का पावरप्ले में रिकॉर्ड, फिर मुनीबा के रनआउट से पलटा मैच

    171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। पाकिस्तान ने पावरप्ले में 52 रन बनाए, जो महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। मुनीबा अली (35 गेंदों में 41 रन) खतरनाक दिख रही थीं, लेकिन दीप्ति शर्मा के एक जादुई डायरेक्ट हिट ने उन्हें रनआउट कर मैच का पासा पलट दिया। मुनीबा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और कप्तान फातिमा सना तो खाता भी नहीं खोल सकीं। आलिया रियाज ने कुछ संघर्ष किया और 18 रन बनाए, लेकिन वह जीत के लिए नाकाफी था। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 5 विकेट महज 17 रनों के भीतर गंवा दिए।

    INDW vs PAKW T20 World Cup में पांच विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा। स्रोत आईसीसी

    भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस करने वाली मुख्य खिलाड़ी रहीं। उन्होंने पहले गुल फिरोजा और आयशा जफर को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई और फिर एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी का अंत कर दिया। इसके अलावा,  श्री चरणी ने 3 विकेट झटके।

    पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत

    इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत 2 अंकों के साथ की है। भारतीय टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों के 2-2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+3.250) के कारण ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत का नेट रन रेट +3.200 है।

    #ARBtimes #CricketNews #DeeptiSharma #HarmanpreetKaur #INDvPAK #INDWvPAKW #RichaGhosh #SmritiMandhana #T20WorldCup2026 #TeamIndia #WomenInBlue #WomensT20World Cup
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी
    Next Article Daily Horoscope : आज का राशिफल 15 जून 2026: जानिए अपनी राशि का भाग्य, शुभ अंक और उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 0 3 1
    Users Today : 30
    Total Users : 123031
    Total views : 242165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.