Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मंडी

Mandi: एक साल से अधिक लंबित तकसीम मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं: उपायुक्त अपूर्व देवगन

मंडी जिला में राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अधिकारियों को एक वर्ष से अधिक लंबित तकसीम, निशानदेही और दुरुस्ती मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। गत तिमाही में 554 तकसीम, 930 निशानदेही और 595 दुरुस्ती मामलों का निपटारा किया गया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मंडी अपूर्व देवगन

एआरबी टाइम्स ब्यूराे | मंडी

मंडी जिला में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित तकसीम मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंगलवार को डीआरडीए समिति हॉल में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किए। बैठक में 16 मार्च से 15 जून 2026 तक निशानदेही, दुरुस्ती, तकसीम और अन्य राजस्व कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध और त्वरित निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने बताया कि गत तिमाही के दौरान जिले की तहसीलों और उप-तहसीलों में तकसीम के 554, निशानदेही के 930 तथा राजस्व दुरुस्ती के 595 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा 6,353 राजस्व इंतकाल भी दर्ज किए गए।

उपायुक्त ने स्वामित्व मैप से जुड़े लंबित कार्यों को 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित तकसीम, निशानदेही और दुरुस्ती सहित सभी राजस्व मामलों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने पर बल दिया, ताकि आम लोगों को राजस्व सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें।

बैठक में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प, नकल जमाबंदी, स्वामित्व योजना से संबंधित शिकायतों तथा अन्य सामान्य शिकायतों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को राजस्व सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित सभी उपमंडलाधिकारी (ना.), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

#ApurvDevgan #HimachalNews #himachalpradesh #LandDisputes #MandiAdministration #MandiNews #RevenueDepartment #RevenueMatters #TakseemCases
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में रामपुर उपमंडल के मुद्दे छाए, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर उठे अहम सवाल
Next Article Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Mandi : फोरलेन पर वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद; कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

July 29, 2026

Job: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

July 28, 2026

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

मंडी में बड़ा हादसा: मां सिमसा मंदिर जा रहे परिवार पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौके पर मौत, 7 घायल

July 24, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

JOB: फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर भर्ती, 18 जुलाई को मंडी में होगा साक्षात्कार

July 15, 2026

JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

July 9, 2026

Himachal : मंडी-कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें समय और किराया

July 7, 2026

सुंदरनगर में बड़ा हादसा: भवाना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 19 यात्री घायल

July 6, 2026

Mandi : कैंसर की सटीक पहचान करेगा AI: IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया BioFastNet मॉडल

July 6, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 9 0
Users Today : 14
Total Users : 116890
Total views : 232109
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.