Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Education: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, प्रवेश तिथि 30 जून तक बढ़ी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाने, पीटीए फीस समाप्त करने और रिक्त प्राध्यापकों के पद भरने की मांग उठाई गई।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपती एसएफआई

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को एसएफआई रामपुर इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने, पीटीए फीस समाप्त करने, बंद किए गए दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पुनः शुरू करने तथा रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।

एसएफआई प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याओं को विस्तार से महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा। इस दौरान प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून तक करने की जानकारी दी। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले पाए थे। प्रशासन ने संगठन की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

एसएफआई रामपुर इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि महाविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पूरी तरह छात्र हित में थी और प्रशासन द्वारा इसे स्वीकार किया जाना स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने पीटीए फीस को समाप्त करने की मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की है तथा छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है।

एसएफआई नेता मीना राम ने कहा कि प्रशासन ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन एसएफआई इन मांगों के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्रों को संगठित कर आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

एसएफआई रामपुर इकाई ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि जिन छात्रों ने अभी तक महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है, वे 30 जून तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करें।

#CollegeAdmission #EducationNews #HigherEducation #himachalpradesh #PTAFee #RampurBushahr #RampurCollege #SFIRampur #StudentIssues #StudentUnion
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleSJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष
Next Article HPU: एचपीयू में नियुक्तियों और पदोन्नतियों में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए: एसएफआई
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

HPU: एचपीयू में नियुक्तियों और पदोन्नतियों में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए: एसएफआई

June 23, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय का एसएआर निरीक्षण, आंतरिक रैंकिंग मूल्यांकन के लिए हुआ भौतिक सत्यापन

June 22, 2026

Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल रामपुर में योग सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवन का संकल्प

June 20, 2026

Rampur Bushahr: स्प्रिंग डेल स्कूल, खनेरी रामपुर में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई रेडिनेस’ पर कार्यशाला आयोजित

June 20, 2026

HPU: एचपीयू में 18 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन शोध का किया आह्वान

June 19, 2026

HPU: छात्र संघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि वापसी की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा एसएफआई का ज्ञापन

June 19, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फैसले पर भाजपा का विरोध, छात्रों के हित में निर्णय वापस लेने की मांग

June 19, 2026

Sports: क्लस्टर प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का शानदार प्रदर्शन, शतरंज में स्वर्ण और वॉलीबॉल में दो रजत पदक

June 16, 2026

Education: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो: रामपुर में एसएफआई का सरकार पर हमला

June 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 2 5 9 6
Users Today : 137
Total Users : 112596
Total views : 224757
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.