Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा

    रामपुर के पाटबंगला मैदान में DJ Nation Sports Fest 2026 का भव्य समापन हुआ। क्रिकेट फाइनल में लव ब्रदर्स स्पार्टन ने एमडब्ल्यू बरोग को हराकर ट्रॉफी और चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती। 18 खेल प्रतियोगिताओं में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    दो माह तक चले DJ Nation Sports Fest 2026 का भव्य समापन रामपुर के ऐतिहासिक पाटबंगला मैदान में उत्साह और उमंग के बीच हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमकॉन के चेयरमैन विकेश चौहान रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें खेलों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी DJ Nation के प्रयासों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    इस वर्ष आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट में कुल 18 खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इनमें मैराथन, साइकिल दौड़, 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, पावर लिफ्टिंग, बाजू कुश्ती, स्नूकर, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल और क्रिकेट शामिल रहे। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि हिमाचल प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी खिलाड़ियों ने भाग लेकर आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई।

    समापन दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें लव ब्रदर्स स्पार्टन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमडब्ल्यू बरोग को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

    समापन समारोह में प्रसिद्ध लोक गायक एसी भारद्वाज और डॉ. संतोष तोशी ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

    DJ Nation के अध्यक्ष साहिल सागर ने खिलाड़ियों, आयोजन समिति, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि DJ Nation भविष्य में भी “बेहतर बुशहर” के निर्माण और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रखेगा।

    #Bushahr #CricketChampion #CricketFinal #DJNationSportsFest2026 #himachalpradesh #HimachalSports #LoveBrothersSpartan #RampurBushahr #SportsNews #YouthPower
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी
    Next Article Aaj Ka Rashifal 27 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla:सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रिवर राफ्टिंग के लिए 4 किलोमीटर का स्ट्रेच उपयुक्त

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दलीप भलूनी बने अध्यक्ष

    October 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप, तीन दिन तक होगा रोमांचक मुकाबला

    October 25, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi : पराशर मेले में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, PMGSY के तहत कई सड़कों का किया शिलान्यास

    June 17, 2025

    Mandi : पंचायत चुनाव पर सियासी घमासान,जयराम बोले- मुख्यमंत्री लिखित में दें भरोसा

    October 28, 2025

    Hamirpur: अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अनुपमा शर्मा रहीं सबसे तेज़ धाविका

    October 14, 2025

    Bilaspur: पीएम धन-धान्य कृषि योजना में बिलासपुर शामिल : कृषि विकास को मिलेगी नई दिशा

    October 11, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास

    May 5, 2026

    हाईकोर्ट के आदेश पर हिमाचल में वन विभाग की सख्ती ; सेब, नाशापाती और चेरी के 420 पेड़ काटे

    July 13, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 0 2
    Users Today : 0
    Total Users : 128602
    Total views : 251282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.