Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जड़ोल-टिक्कर और बागी क्षेत्र के किसानों द्वारा उत्पादित 800 किलोग्राम चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान के लिए रवाना हुई। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसे प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़

    हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए रविवार काे राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चंडीगढ़ से ओमान के लिए शिमला जिले के जड़ोल-टिक्कर और बागी क्षेत्र के छह प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित 400 किलोग्राम चेरी और 400 किलोग्राम प्लम की पहली निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाकर हवाई मार्ग से रवाना किया।

    इस अवसर पर बागवानी मंत्री ने कहा कि मध्य-पूर्व और खाड़ी देशों में हिमाचल प्रदेश के फलों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह पहल प्रदेश के स्टोन फ्रूट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के नए द्वार खोलेगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर एवं लाभकारी मूल्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/06/AQM9ZqbHAlaOAV5fgj5k4yPm7Bbjl2e_bQ0caANhlQRxoRAxbOaUjuTKEFvMCx58YFNhTTeXWoQsGKn9YMBTsjufUjic3TbadcsZXRpYZg.mp4

    उन्होंने बागवानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों का उत्पादन करने का आह्वान करते हुए कहा कि हिमाचल के फल अपनी गुणवत्ता के दम पर वैश्विक बाजार में अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और भविष्य में सेब सहित अन्य बागवानी उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एचपीएमसी बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्यात के नए अवसर विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।जगत सिंह नेगी ने विश्वास जताया कि इस पहल से प्रदेश के बागवानों की आय में वृद्धि होगी और हिमाचल प्रदेश वैश्विक फल निर्यात मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

    यह पहल एचपीएमसी ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुरू की है। निर्यात के लिए आवश्यक ग्रेडिंग, पैकिंग, गुणवत्ता परीक्षण और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा खर्च एचपीएमसी ने एपीईडीए के सहयोग से वहन किया, ताकि किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। हवाई परिवहन के माध्यम से भेजे गए फल अपनी ताजगी और गुणवत्ता के साथ शीघ्र ही ओमान के बाजारों तक पहुंचेंगे।

    उल्लेखनीय है कि 7 जून को ठियोग में एपीईडीए और एचपीएमसी के संयुक्त तत्वावधान में स्टोन फ्रूट उत्पादक किसानों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें मध्य-पूर्व और खाड़ी देशों में हिमाचल के स्टोन फ्रूट्स के निर्यात को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई थी। उसी बैठक में पहली निर्यात खेप भेजने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत रविवार को यह पहला निर्यात सफलतापूर्वक रवाना किया गया।

    इस अवसर पर एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक डी.सी. राणा, महाप्रबंधक सनी शर्मा तथा एपीईडीए के क्षेत्रीय अधिकारी हरप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    #APEDA #CherryExport #Export #Farmers #himachalpradesh #Horticulture #HPMC #JagatSinghNegi #Oman #PlumExport #Shimla #StoneFruits
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur News: विधायक नंद लाल ने काशापाट और मुनीश सड़क हादसों के मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार देने की घोषणा
    Next Article Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal Pradesh: रिटायर्ड बैंक अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट के जरिए 80 लाख की ठगी

    September 5, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में 11-12 अप्रैल को पशु मित्र फिजिकल टेस्ट, 210 अभ्यर्थी लेंगे भाग

    April 1, 2026

    Kinnuar: किन्नौर में जिला स्तरीय संगोष्ठी: किन्नौरी सेब के संरक्षण हेतु जी.आई टैग पर जोर

    September 1, 2025

    Shimla : ज्वेलर से 11.35 लाख रुपये ठगे, टाटा स्टील के नाम पर सरिया ऑर्डर लेकर लगाई चपत

    April 30, 2025

    जंजैहली से थुनाग सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी, 50% पेयजल योजनाएं बहाल : उपायुक्त

    July 8, 2025

    Shimla: समर कप 2025 का रोमांचक समापन, रॉयल एफसी चंडीगढ़ बना विजेता

    June 19, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 2 4
    Users Today : 33
    Total Users : 128724
    Total views : 251497
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.