Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

    रामपुर उपमंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने 9 जुलाई से संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया है। निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को विधिसम्मत नोटिस जारी किए जाएंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा के भीतर किए गए अतिक्रमणों की पहचान के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने विस्तृत निरीक्षण कार्यक्रम जारी कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को सुबह 10:30 बजे खनेरी से बजीरबावड़ी, 13 जुलाई को झाकड़ी से ज्यूरी तथा 15 जुलाई को नोगली से भद्राश तक संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहेंगे। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को पूरे निरीक्षण की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    संयुक्त निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा के भीतर आने वाले सभी अतिक्रमणों की पहचान की जाएगी। अतिक्रमण चिह्नित होने के बाद संबंधित व्यक्तियों को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम एवं उसके तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार विधिसम्मत नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके उपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफ, जारी नोटिसों का विवरण तथा कार्रवाई रिपोर्ट प्रशासन को प्रस्तुत की जाएगी।

    अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से राजस्व सहायता उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा का डिमार्केशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #EncroachmentDrive #HimachalNews #himachalpradesh #JointInspection #NationalHighway5 #NHAI #RampurBushahr #RamPurNews #RoadSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान
    Next Article Education: स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग में रंगा सर्वपल्ली संस्थान, कुलपति ने सराहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    MC Rampur: नगर परिषद रामपुर ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ की बैठक, व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने की प्रक्रिया जारी

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी और थैली चकटी में उपतहसील की राह आसान, दूरदराज लोगों को राहत की उम्मीद

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर

    August 19, 2026

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: अधूरे निर्माण कार्यों के भुगतान पर सवाल, एसडीएम ने बीडीओ से मांगी जांच रिपोर्ट

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 4 2 9
    Users Today : 10
    Total Users : 119429
    Total views : 236184
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.