Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

निरमंड उपमंडल की कंडा-कतमोर सड़क की बदहाल स्थिति से कतमोर, कंडा, कोल्था, खलैर और धारागई के सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं। किसान सभा ने लोक निर्माण विभाग से 25 जुलाई तक सड़क सुधारने की मांग की है।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी सड़क की दुरूस्ती को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की कंडा-कतमोर सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों और खराब हालत के कारण कतमोर, कंडा, कोल्था, खलैर और धारागई सहित आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों की आबादी को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर हिमाचल किसान सभा की खंड इकाई निरमंड ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है।

किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, राजू बिष्ट, राम दास, दुर्गा दास और जीवत राम सहित अन्य लोगों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण जहां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं छोटे वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई है। विशेष रूप से बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान सभा ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए कंडा-कतमोर सड़क की जल्द मरम्मत कर इसे सुरक्षित और सुचारू यातायात के योग्य बनाया जाए। सभा ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जुलाई तक सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों को लामबंद कर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

किसान सभा पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन की स्थिति पैदा होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने विभाग से ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।

#HimachalKisanSabha #HimachalNews #KandaKatmorRoad #kullu #Nirmand #PWD #RoadProblem #RuralRoad
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleEducation: रामपुर महाविद्यालय में एसबीआई लाइफ का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिए इंटरव्यू
Next Article Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

July 7, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026

Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

June 30, 2026

Himachal : श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला: कुल्लू प्रशासन ने आगामी आदेश तक स्थगित की श्रीखंड महादेव यात्रा

June 28, 2026

Kullu: 95:95:99 लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें : उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा

June 23, 2026

Kullu: जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

June 18, 2026

Himachal Accident News : रोहतांग मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे की मौत

June 18, 2026

कुल्लू में बड़ा हादसा: पार्वती नदी के किनारे गिरा पर्यटक वाहन, पिता, बेटी और बेटे की मौत

June 13, 2026

Kullu: कुल्लू में दूध के नमूनों में मिले डिटर्जेंट अवशेष, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी

June 12, 2026

Kullu: रामपुर जलविद्युत परियोजना के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध

June 11, 2026

Kullu: निरमंड महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट पिताम्बर का कमाल, शिमला ग्रुप फायरिंग टीम में हुआ चयन

June 8, 2026

NCC: निरमंड के एनसीसी कैडेट्स ने मनवाया लोहा, बेस्ट कैडेट सहित कई सम्मान हासिल

June 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 2 7 2
Users Today : 90
Total Users : 115272
Total views : 229237
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.