Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: एनएच की जमीन पर 99 कब्जे चिह्नित, एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम

खनेरी से रामपुर के पुराने बस अड्डे तक एनएचएआई की पैमाइश में 99 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। कब्जाधारियों को एक सप्ताह में निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर के चौधरी अड्‌डे में डिमार्केशन के दौरान प्रशासन और एनएच के अधिकारी

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिगृहीत भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। खनेरी से रामपुर के पुराने बस अड्डे तक चलाए गए पैमाइश अभियान में अब तक 99 कब्जे सामने आए हैं। विभाग ने सभी चिह्नित कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए हैं।

करीब चार किलोमीटर लंबे इस हिस्से में एनएच की सीमा तय करने के लिए विभागीय टीम लगातार पैमाइश कर रही है। इस दौरान कई स्थानों पर भवनों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक निर्माणों का हिस्सा अधिगृहीत भूमि की सीमा में पाया गया है। इनमें कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़े निर्माण भी बताए जा रहे हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद संबंधित भवन और दुकान मालिकों में हलचल बढ़ गई है।

मंगलवार को चौधरी अड्डा क्षेत्र में हुई पैमाइश के दौरान एनएच की निर्धारित सीमा कई दुकानों और अन्य निर्माणों तक पहुंची। इसके बाद यहां कारोबार करने वाले दुकानदारों और भवन मालिकों में संभावित कार्रवाई को लेकर चिंता बढ़ गई। खनेरी से चुहाबाग और पुराने बस अड्डे की ओर बढ़ रही पैमाइश के साथ अतिक्रमण के और मामले सामने आने की संभावना है।

एनएचएआई ने कब्जाधारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नोटिस मिलने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग स्वयं कार्रवाई करेगा। कब्जा हटाने पर होने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।

एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रदीप कौशल ने बताया कि खनेरी से रामपुर तक की गई पैमाइश में अभी तक 99 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर कब्जे नहीं हटाए जाने पर विभाग नियमानुसार आगामी कार्रवाई करेगा।

#himachalpradesh #IllegalEncroachment #Khaneri #NHAI #NHEncroachment #Rampur #RampurBushahr #अवैधकब्जे #एनएचएआई #रामपुर
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

JOB: आईटीआई रामपुर में 14 जुलाई से प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

July 13, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पेयजल संकट, एबीवीपी ने जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026

Rampur Bushahr: जगोती के पास अवरुद्ध सड़क का कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा

July 13, 2026

Rampur Bushahr: गानवी-फांचा सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत, मौके पर पहुंचे एसडीएम रामपुर

July 12, 2026

Rampur Bushahr: वार्ड नंबर 3 में जर्जर भवन हटाने और वार्ड 4 के फिसलन भरे रास्ते को ठीक करने की मांग

July 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश

July 9, 2026

Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी

July 7, 2026

SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

July 7, 2026

Election: ननखड़ी पंचायत समिति में भाजपा की जीत, कांता खूंद अध्यक्ष और अमर सिंह कालटा बने उपाध्यक्ष

July 7, 2026

Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती

July 6, 2026

National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

July 6, 2026

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

July 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 3 0 9
Users Today : 127
Total Users : 115309
Total views : 229286
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.