Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हमीरपुर

    Himachal : हमीरपुर में डाकिए के किराए के कमरे से मिले कॉल लेटर, आधार व ATM कार्ड; डाकिया सस्पेंड

    डाक विभाग में बड़ी लापरवाही! हमीरपुर के भलेठ उप डाकघर के करोट शाखा डाक सेवक के किराए के कमरे से 2 महीने पुरानी 800 से अधिक डाक बरामद। कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम अटके। डाकिया सस्पेंड
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 22, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Gemini_Generated_Image

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर |  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डाक वितरण में गंभीर लापरवाही और गड़बड़ी का मामला सामने आया है। उप डाकघर भलेठ की करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के किराए के कमरे से पिछले दो महीनों से अटकी 800 से अधिक डाक सामग्री बरामद की गई है। बरामद की गई डाक में लोगों के कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और आधिकारिक पत्र शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर होने पर डाक विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डाकिया सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    शिकायतों के बाद औचक निरीक्षण में खुला राज

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी साहिल के पास करोट शाखा डाकघर के तहत आने वाले लगभग 20 गांवों में डाक बांटने का जिम्मा था। पिछले काफी समय से स्थानीय ग्रामीणों की ओर से विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें समय पर जरूरी डाक, सरकारी दस्तावेज और कॉल लेटर नहीं मिल रहे हैं। शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए डाक निरीक्षक ने करोट शाखा का औचक निरीक्षण किया।

    कमरे की तलाशी में मिला पत्रों और दस्तावेजों का ढेर

    संदेह होने पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने जब डाकिए के किराए के कमरे की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। कमरे में पिछले दो महीनों से दबाकर रखी गई सैकड़ों डाक, कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक के एटीएम कार्ड का ढेर पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि डाकिया डाकघर से डाक उठाता तो था, लेकिन उसमें से केवल कुछ ही लोगों तक पहुंचाकर बाकी डाक अपने कमरे में ही पटक देता था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डाकिए को निलंबित कर दिया है और कमरे से जब्त की गई सभी 800 चिट्ठियों व दस्तावेजों को प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों तक पहुंचाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

    “डाकिए के किराए के कमरे से पिछले दो महीनों की लगभग 200 पंजीकृत और 600 साधारण डाक बरामद हुई है। लापरवाही बरतने वाले डाकिए को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है तथा मामले की विभागीय जांच जारी है। अटकी हुई डाक को लोगों तक वितरित कराया जा रहा है।”

    — के.एस. चौहान, वरिष्ठ अधीक्षक, डाक मंडल हमीरपुर

    #ARBtimes #HamirpurNews #HamirpurPolice #HimachalNews #HimachalPostOffice #HimachalPradeshNews #IndiaPost #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेगा 45 मिनट का जीरो पीरियड; जानें 6वीं से 10वीं का नया टाइम टेबल
    Next Article Kullu : बंजार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन; जानें पात्रता और मानदेय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Hamirpur: 800 करोड़ रुपये देकर एसजेवीएनएल से वापस लेंगे धौलासिद्ध प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री

    September 18, 2026

    Hamirpur: उत्तराखंड से पूछें भाजपा नेता उनकी पीड़ा, हिमाचल के हितों की कांग्रेस ने मजबूती से पैरवी की : सुक्खू

    September 17, 2026

    Hamirpur News : NIT हमीरपुर पहुंचे DGP, युवाओं से बोले- चिट्‌टे के खिलाफ लड़ाई में बनें भागीदार

    September 14, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Hamirpur: मेडिकल कॉलेजों की मशीनों के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    Hamirpur : बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज पर FIR दर्ज

    August 21, 2026

    HPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    August 8, 2026

    Hamirpur : HPRCA ने 4 भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा की; 9 और 14 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

    July 29, 2026

    Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

    July 16, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 2 5 5
    Users Today : 5
    Total Users : 127255
    Total views : 248826
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.