Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    Shimla News : परमार जयंती पर जयराम ठाकुर ने हिमाचल की विकास यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में केवल सुक्खू सरकार नहीं, बल्कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी समान रूप से दिखाया जाना चाहिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 4, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में मंगलवार को हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व सीएम जयराम ठाकुर।

    शिमला (एआरबी टाइम्स ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को समान रूप से सम्मान देने की अपील की।विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। राज्य के गठन, पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और विकास की मजबूत नींव रखने में डॉ. परमार की दूरदर्शी नीतियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/08/Jai-Ram-thakur-2.mp4

    डॉक्यूमेंट्री पर सवाल: ‘सरकारी कार्यक्रमों को न बनाएं राजनीतिक मंच’

    नेता प्रतिपक्ष ने कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई विकास यात्रा की डॉक्यूमेंट्री (Documentary) पर गंभीर सवाल उठाए।

    • योगदान की अनदेखी: उन्होंने कहा कि वृत्तचित्र में डॉ. परमार के सीधे बाद वर्तमान सुक्खू सरकार के कार्यकाल का उल्लेख किया गया, जबकि पिछले 50 वर्षों में कई मुख्यमंत्रियों ने राज्य की प्रगति में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

    • खुद का प्रचार: जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को सराहा था। लेकिन वर्तमान सरकार केवल अपना प्रचार करने में जुटी है और सरकारी मंचों का राजनीतिकरण कर रही है।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    डॉ. परमार का कार्यकाल और हिमाचल का स्वर्णिम विकास

    जयराम ठाकुर ने डॉ. परमार के योगदान को याद करते हुए आंकड़ों के जरिए हिमाचल की विकास यात्रा को रेखांकित किया:

    • सड़क निर्माण को प्राथमिकता: राज्य गठन के समय प्रदेश का बजट केवल 26 करोड़ रुपये था। डॉ. परमार ने अपने 18 वर्ष 83 दिन के कार्यकाल में सड़क नेटवर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

    • प्रति व्यक्ति आय में उछाल: वर्ष 1948 में हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय महज 240 रुपये थी, जो आज बढ़कर 2.83 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।

    • जीडीपी का विस्तार: प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 27 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 2.64 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कृषि, बागवानी, बिजली, पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने जो मुकाम हासिल किया है, वह प्रदेश के सभी नेताओं और जनता के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।

    #ARBtimes #BJPHimachal #CongressHimachal #DrYSParmar #HimachalAssembly #HimachalDevelopment #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #IndiaPolitics #JairamThakur #LatestNews #LeaderOfOpposition #newsupdate #ParmarJayanti #PoliticalNews #Shimla #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
    Next Article Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 2 0
    Users Today : 81
    Total Users : 123520
    Total views : 242960
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.