Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, November 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    चंबा

    Accident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

    चंबा के तीसा क्षेत्र में बैरागढ़ के पास निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत और 11 घायल हुए हैं। छह घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। शर्मा कोच की निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालूंज मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और दूसरी सड़क पर जा पहुंची।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हुईं। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल के लिए भेजा गया। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    छह घायल चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से छह घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

    एनडीआरएफ समेत कई टीमें राहत कार्य में जुटीं

    हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी विभागों की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। हादसे में मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    बारिश के बीच प्रशासन ने जारी की सतर्क रहने की सलाह

    चंबा में यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। वाहन चालकों को भी खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    #ARBtimes #Bairagarh #BreakingNews #BusAccident #Chamba #ChambaBusAccident #ChambaNews #HimachalNews #himachalpradesh #RoadAccident #Tissa
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Chamba News: चंबा-संघणी मार्ग पर खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति और बच्चे घायल

    October 19, 2026

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    September 13, 2026

    Chamba Road Accident : दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत

    September 11, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    Chamba: पांच पंचायतों में ‘गायब’ मिला स्टाफ, 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

    August 22, 2026

    चंबा के होली में हादसा: लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 4 1 7
    Users Today : 17
    Total Users : 128417
    Total views : 250717
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.