Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से करें प्रयास : डॉ. रणजीत

    टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक में सभी विभागों को संयुक्त प्रयास करने के निर्देश दिए गए। पंचायतों को अभियान से जोड़ने और टीबी मरीजों को बेहतर उपचार व पोषण सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत समिति की मासिक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

    डॉ. रणजीत ने कहा कि टीबी मुक्त भारत सरकार का महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम है और वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सभी विभागों को संयुक्त रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला आयुर्वेद विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    उन्होंने जिला आयुर्वेद अधिकारी से कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों में टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर रेफरल की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने इसे करीब 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि समय पर जांच और रोग का निदान होने से अधिक से अधिक टीबी मरीजों को उपचार का लाभ मिल सकेगा।

    पंचायतों को अभियान से जोड़ने पर जोर

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पंचायती राज विभाग से अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से गांवों को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर टीबी फोरम की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और इनमें पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी मरीजों के उपचार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और उपचार उपलब्ध हो सके।

    डॉ. रणजीत ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार की पूरी अवधि के दौरान प्रतिमाह 500 रुपये की पोषण सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा टीबी मरीजों पर उपचार संबंधी आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने टीबी मुक्त भारत अभियान तथा एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रमों की प्रगति, विभागीय समन्वय और आगामी गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया।

    बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #TBMuktBharat #TBNFreeIndia #जनस्वास्थ्य #टीबीउन्मूलन #टीबीजागरूकता #टीबीमुक्तभारत #निक्षयपोषणयोजना #स्वास्थ्यविभाग #स्वास्थ्यसमाचार #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश
    Next Article Kullu: निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026

    Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत

    September 22, 2026

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 1 7
    Users Today : 115
    Total Users : 124417
    Total views : 244496
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.