Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: डिजिटल स्टूडियो से प्रशिक्षुओं को मिलेगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण : अनिरुद्ध सिंह

    शिमला के मशोबरा में 33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उद्घाटन किया। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को तकनीक आधारित प्रशिक्षण मिलेगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के मशोबरा में 33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ करते ग्रामीण विकास मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार को शिमला जिले के मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के प्रशिक्षुओं और प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पंचायत प्रतिनिधि डिजिटल दौर की नवीनतम तकनीक और उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को और गति प्रदान कर सकेंगे।

    उन्होंने डिजिटल स्टूडियो की गुणवत्ता एवं इसके उपयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी सुने।

    पंचायती राज मंत्री ने बताया कि डिजिटल स्टूडियो का निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू किया गया था और महज आठ माह की अवधि में अगस्त 2026 में इसे पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि स्टूडियो का उपयोग पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रशिक्षण एवं संचार सामग्री के निर्माण, रिकॉर्डिंग, उत्पादन और प्रसार के लिए किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि स्टूडियो में ऑनलाइन प्रशिक्षण, वेबिनार, वीडियो कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ वार्ता, साक्षात्कार, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए ई-लर्निंग तथा डिजिटल प्रशिक्षण मॉड्यूल भी तैयार किए जाएंगे।

    अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के लिए पेशेवर ऑडियो-विजुअल सामग्री तैयार करने की सुविधा भी इस स्टूडियो में उपलब्ध होगी। यह अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो राज्य पंचायत संसाधन केंद्र को एक केंद्रीकृत डिजिटल लर्निंग एवं कम्युनिकेशन हब के रूप में सुदृढ़ करेगा। इससे ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर तकनीक आधारित प्रशिक्षण की पहुंच तथा गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

    यह भी रहे उपस्थित

    इस अवसर पर निदेशक पंचायती राज विभाग राघव शर्मा, अतिरिक्त सचिव पंचायती राज नीलम दुलटा, अधीक्षण अभियंता पंचायती राज राजेश चंदेल, खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #AnirudhSingh #ARBtimes #DigitalStudio #DigitalTraining #himachalpradesh #Mashobra #PanchayatiRaj #PanchayatTraining #RuralDevelopment #Shimla #TechnologyTraining
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: सीएसआईआर-यूजीसी नेट और शोध के अवसरों पर जी.बी. पंत महाविद्यालय में जागरूकता सेमिनार
    Next Article Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    October 10, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 6 5 6
    Users Today : 129
    Total Users : 126656
    Total views : 247902
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.