एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 8 सितंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11:00 बजे होगा।
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी, जिला सोलन की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं या आईटीआई पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें : Kullu : जल शक्ति मंडल आनी में 10 पैरा वर्करों की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन
कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बायोडाटा या रिज्यूम लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उप रोजगार कार्यालय रामपुर पहुंचें। अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की सलाह दी गई है।
