Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    हिमाचल में NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 के आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक बढ़ी। एक नवंबर को 65 केंद्रों पर परीक्षा होगी और 832 विद्यार्थियों का चयन होगा
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आठवीं कक्षा में पढ़ रहे पात्र विद्यार्थी अब 11 सितंबर तक एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक विद्यार्थियों के आवेदन और डाटा का 15 सितंबर तक सत्यापन करेंगे। सत्र 2026-27 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी NMMS परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    👉 यह भी पढ़ें : कनाडा में नौकरी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत: वर्क परमिट विस्तार प्रक्रिया के लिए अब 60 नहीं, मिलेंगे 90 दिन

    एक नवंबर को 65 केंद्रों पर होगी NMMS परीक्षा

    NMMS छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा एक नवंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा प्रदेश के 65 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में सफल होने वाले 832 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर महीने 1,000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को चार वर्षों तक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। NMMS छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए सातवीं कक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान सक्षम प्राधिकरण की ओर से जारी निर्धारित प्रारूप में संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

    दो भागों में होगी NMMS चयन परीक्षा

    NMMS चयन परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) दो भाग होंगे। दोनों परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को अगले चार वर्षों तक छात्रवृत्ति का लाभ तभी मिलेगा, जब वे किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में पढ़ाई जारी रखेंगे। NMMS योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    #ARBtimes #EducationNews #HimachalEducation #himachalpradesh #NMMS #NMMSEXam2026 #NMMSScholarship #NMMSScholarshipExam #SCERTHimachal #ScholarshipExam #StudentScholarship
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल
    Next Article Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Kinnaur: सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार की बनी रणनीति

    October 16, 2026

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 3 4
    Users Today : 38
    Total Users : 126834
    Total views : 248198
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.