एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला कुल्लू के वे अभिभावक, जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं, कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय से 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है। अभिभावक विद्यालय में स्वयं जाकर भी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
