Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    मनाली में 5 से 8 अक्तूबर तक पहली बार Manali Paragliding Pre-World Cup होगा। सोलंगनाला में आयोजित प्रतियोगिता के लिए अब तक 64 पायलट पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें चार महिलाएं हैं। पायलट फातरू से उड़ान भरकर सोलंगनाला में लैंड करेंगे। प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | पर्यटन नगरी मनाली में अगले महीने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप (Manali Paragliding Pre-World Cup) का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 8 अक्तूबर तक सोलंगनाला की स्की ढलान में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहसिक खेल प्रतियोगिता में देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलट हिस्सा लेंगे। प्री-वर्ल्ड कप के लिए अब तक 64 पायलटों का पंजीकरण हो चुका है। देश के विभिन्न हिस्सों से पायलट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मनाली पहुंचेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के दौरान पायलट फातरू से उड़ान भरेंगे और सोलंगनाला में लैंडिंग करेंगे। करीब 10,000 फीट की ऊंचाई से उड़ान भरते पायलटों के करतब और रोमांचक मुकाबला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता

    Manali Paragliding Pre-World Cup का आयोजन तीन वर्गों में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पायलटों के लिए एफएआई लाइसेंस अनिवार्य होगा। आयोजन के लिए जज भी बाहरी राज्यों और अन्य स्थानों से मनाली पहुंचेंगे। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदराम ठाकुर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान चेयरमैन प्रेमचंद, महासचिव नरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष हेमराज, सह सचिव चौबे राम सहित सुशील, घनश्याम, पन्ना लाल, यज्ञ दत्त, राम लाल और अश्वनी मौजूद रहे।

    Manali Paragliding Pre-World Cup के आयोजन से मनाली में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। देश-विदेश से आने वाले पायलटों और उनके साथ पहुंचने वाले पर्यटकों से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में मनाली में इस तरह के बड़े साहसिक खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। इससे मनाली को एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की संभावना है।

    #AdventureSports #AdventureTourism #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #Manali #ManaliNews #ManaliParagliding #Paragliding #ParaglidingPilots #ParaglidingPreWorldCup #PreWorldCup #SolangNala #SolangValley #SportsNews #Tourism
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक
    Next Article Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kullu : जल शक्ति मंडल आनी में 10 पैरा वर्करों की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन

    September 1, 2026

    Kullu: सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट में सुधार जरूरी : सुरजीत कुमार राठौर

    August 31, 2026

    Kullu: लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहराया तिरंगा

    August 27, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव

    August 25, 2026

    Kullu: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

    August 25, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Kullu: रामपुर परियोजना प्रभावितों का 25 अगस्त को एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर होगा प्रदर्शन

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 7 5
    Users Today : 74
    Total Users : 121775
    Total views : 240039
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.