Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    Himachal News: हिमाचल वन विभाग की 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर फोरेस्ट सर्कल ने ओवरऑल खिताब जीता। रामपुर सर्कल उपविजेता रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 32 खेलों के 124 इवेंट आयोजित हुए, जिनमें एक हजार से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 13, 2026Updated:September 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर फॉरेस्ट सर्कल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रामपुर फॉरेस्ट सर्कल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

    हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता रही हमीरपुर की टीम

    प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

    प्रतियोगिता के दौरान करीब 124 इवेंट्स के तहत 32 खेलों का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न फॉरेस्ट सर्कल से आए एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया वॉलीबॉल के महिला वर्ग में मंडी की टीम विजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में शिमला ने बाजी मारी। बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में बिलासपुर और महिला वर्ग में हमीरपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। फुटबॉल पुरुष वर्ग में धर्मशाला की टीम चैंपियन बनी। वहीं, कबड्‌डी पुरुष वर्ग में हमीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

    रविवार को समापन समारोह में वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डॉ. संजय सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सूद ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेल मैदान में जिस उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने ‘स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स, डिवोटेड इन ड्यूटी’ की भावना को पूरी तरह चरितार्थ किया है। खेल कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    प्रतियोगिता के चेयरमैन एवं सीएफ रामपुर सीबी ताशीलदार तथा वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों का हिस्सा हैं, लेकिन मैदान पर पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ उतरना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक रामपुर में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसके लिए रामपुर सर्कल की पूरी टीम बधाई की पात्र है। सभी प्रतिभागियों ने ‘स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स, डिवोटेड इन ड्यूटी’ की थीम के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभाई।

    # Forest Department #ARBtimes #ForestDepartment #ForestSports2026 #HamirpurNews #HimachalNews #himachalpradesh #Rampur #RampurBushahr #RamPurNews #Shimla #ShimlaNews #SportsMeet #SportsNews Hamirpur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं
    Next Article Aaj Ka Rashifal 14 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियों का गठन

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026

    Shimla: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: अनुपम कश्यप

    October 28, 2026

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026

    HP Assistant Forest Guard Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, योग्यता और पूरी जानकारी

    October 28, 2026

    Shimla News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र 2026: 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा आयोजन, देखें पूरी कार्यसूची

    October 27, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 2 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128120
    Total views : 250254
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.