एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में आयोजित जॉन रामपुर अंडर-19 छात्र टूर्नामेंट का समापन ग्राम पंचायत झाकड़ी के प्रधान विशाल मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंचायत उपप्रधान ठाकुर दास तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी की चेयरपर्सन बिशना भंडारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में रामपुर क्षेत्र के 31 विद्यालयों से करीब 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों का भी हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने मुख्यातिथि, विशेष अतिथियों, विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि बिशना भंडारी ने स्कूल प्रबंधन को 5,000 रुपये तथा जिला स्तरीय कोचिंग कैंप में विद्यार्थियों के लिए 5,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। डीपीई संघ रामपुर एवं शारीरिक शिक्षक संघ रामपुर ने इस सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
मुख्यातिथि विशाल मेहता ने विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खेल प्रतियोगिताओं में दत्तनगर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
अंडर-19 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
- वॉलीबॉल: प्रथम—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा, द्वितीय—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरेन।
- कबड्डी: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
- खो-खो: प्रथम—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, द्वितीय—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा।
- बैडमिंटन: प्रथम—पीएम श्री जीएमएसएसएस तकलेच, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
- शतरंज: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर।
सभी खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 छात्र वर्ग की ओवरऑल खेल ट्रॉफी सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर ने अपने नाम की।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रामपुर का दबदबा
अंडर-19 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे—
- भाषण: प्रथम—पीएम श्री जीएमएसएसएस तकलेच, द्वितीय—सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस।
- संस्कृत गीतिका: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी।
- सुभाषितोच्चारण: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर।
- वाद्य वादन: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
- एकांकी: प्रथम—जीएसएसएस सनारसा, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी।
- एकल गायन (शास्त्रीय संगीत): प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—पीएम श्री जीएमएसएसएस तकलेच।
- एकल गायन (लोक संगीत): प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
- समूह गान: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—जीएसएसएस सनारसा।
- लोक नृत्य: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 छात्र वर्ग की ओवरऑल सांस्कृतिक ट्रॉफी सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर ने जीती।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार मेहता ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यातिथि, विशेष अतिथियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, महिला मंडलों, खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जॉन खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, खेल प्रभारी छात्र रविंद्र नेगी एवं चेतन शर्मा, गर्ल्स खेल प्रभारी चंद्र बद्रेल एवं संजय कुमार नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं उनकी टीम, मंच संचालक डीपी कामराज हस्टा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
