Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    Shimla News: शिमला पुलिस ने चिट्‌टा तस्करी के दो मामलों में पंजाब के जलालाबाद और चंडीगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क सामने आया है। एक आरोपी बैंक कर्मचारी है, जबकि दूसरे पर फाजिल्का से चिट्‌टा तस्करी करने का आरोप है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | राजधानी शिमला में चिट्‌टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पंजाब और चंडीगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में दोनों मामलों में अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कनेक्शन सामने आए हैं। इनमें एक आरोपी पाकिस्तान सीमा से सटे फाजिल्का के जलालाबाद क्षेत्र से पकड़ा गया है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के एक सहकारी बैंक कर्मचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सप्लाई की पिछली कड़ियों की जांच शुरू की थी। इसी जांच के आधार पर तस्करों तक पहुंच बनाई गई।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/09/PC.mp4
    पहला मामला, 10,500 रुपये के लेन-देन से खुली तस्करी की कड़ी

    पहला मामला ढली थाना क्षेत्र का है। 28 अगस्त को भट्टाकुफर-ढली टनल मार्ग पर पुलिस ने एक टैक्सी की जांच के दौरान 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में सुन्नी निवासी दुष्यंत (25) और आनी निवासी अक्षय शर्मा (24) को गिरफ्तार किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों के संपर्क और लेन-देन की पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 10,500 रुपये के वित्तीय लेन-देन और फोन कॉल के जरिये संपर्क की कड़ियां सामने आईं। जांच में फाजिल्का निवासी अजय कुमार (24) का नाम सामने आया। पुलिस का आरोप है कि अजय ने फाजिल्का से चिट्टा हासिल कर मोहाली में अक्षय शर्मा को बेचा था। सप्लाई नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद ढली थाना पुलिस की टीम पंजाब पहुंची। पुलिस ने 14 सितंबर को फाजिल्का जिले की जलालाबाद तहसील के मोजेवाला गांव में दबिश देकर अजय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    दूसरा मामला : 9.31 ग्राम चिट्टे के साथ बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

    दूसरा मामला शिमला के सदर थाना क्षेत्र का है। 8 सितंबर को पुलिस ने कृष्णानगर निवासी सनमजीत (25) और सुमित सपरा (22) को पांच ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले। तकनीकी जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी गौरव तिशावर (31) तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, गौरव एक सहकारी बैंक में कर्मचारी है और उस पर नौकरी के साथ कथित तौर पर चिट्टे की बिक्री से आर्थिक लाभ कमाने का आरोप है। पुलिस ने उसके मनीमाजरा स्थित घर की तलाशी ली, जहां से 9.31 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद होने की बात कही गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    दोनों मामलों में पुलिस ने जांच के दौरान सामने आई पिछली कड़ियों के आधार पर मुख्य आरोपियों तक पहुंच बनाई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जिला पुलिस केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहते हुए पूरे तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है। इस वर्ष 77 मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 58 अंतरराज्जीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, केरला और बिहार से की गई है। अब तक 248 मामले दर्ज कर 507 आरोपियों की गिरफ्तार की जा चुकी है और करीब 5 किलो चिट्‌टा बरामद किया गया।  – मेहर पंवार,  एडिशनल एसपी, शिमला 

    #ARBtimes #ChandigarhNews #ChittaSmuggling #DrugNetwork #DrugSmuggling #HimachalPolice #JalalabadNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 3 0 0
    Users Today : 20
    Total Users : 123300
    Total views : 242622
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.