Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 25
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Kullu: कुल्लू महाविद्यालय में नवगठित केंद्रीय छात्र संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवगठित केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शपथ ग्रहण करने के बाद प्राचार्य के साथ कुल्लू महाविद्यालय के एससीए पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    केंद्रीय छात्र संघ के मुख्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संकायों, समितियों, सोसायटियों एवं क्लबों के छात्र प्रतिनिधियों का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं मेरिट के आधार पर किया गया है। समारोह में अध्यक्ष खेमा देवी, उपाध्यक्ष साहिल सिंह नलवा, सचिव त्रिशा ठाकुर और संयुक्त सचिव अंशुल सहित कक्षा प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सोसायटियों एवं क्लबों के प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की।

    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी चयनित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ करीब 5700 विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

    उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से अनुशासन, सहयोग, पारदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी छात्र संघ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

    प्राचार्य ने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम है। नवगठित छात्र संघ के पदाधिकारियों ने भी छात्र हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

    समारोह में प्रोफेसर राजेश कुमार, प्रोफेसर सोम प्राकर, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. राज कुमार, डॉ. खेम, डॉ. मान सिंह राणा, डॉ. हीरामणि, डॉ. निर्मल चौहान और डॉ. प्रियंका ठाकुर सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #KulluCollege #कुल्लू #कुल्लूमहाविद्यालय #केंद्रीयछात्रसंघ #खेमा_देवी #छात्रसंघ #डॉराकेशराणा #शपथग्रहण #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध प्रतियोगिता, 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग
    Next Article Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 2 3 4
    Users Today : 211
    Total Users : 124234
    Total views : 244202
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.