Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 के बिथल कार्यालय में हिन्दी पखवाड़ा का समापन हुआ। हिन्दी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के समापन अवसर पर सोमवार को कार्यालय परिसर बिथल में हिन्दी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    समारोह के प्रथम चरण में आयोजित हिन्दी कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. मोहन लाल गौतम ने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग तथा प्रशासनिक कार्यों में इसके महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी रचनाओं का प्रस्तुतिकरण किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल भावपूर्ण और साहित्यिक हो गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्का जयसवाल, विभागाध्यक्ष (आरएंडआर, पर्यावरण) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी हमारी पहचान और गौरव की भाषा है। प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

    परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक दिशा-निर्देशों में हिन्दी पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    समापन समारोह के अंतिम चरण में हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें श्रुत लेखन, शुद्ध-अशुद्ध शब्द, अनुवाद प्रतियोगिता और काव्य गोष्ठी सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में मनीष कुमार, कनिष्ठ अधिकारी (राजभाषा) ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

    #ARBtimes #काव्यगोष्ठी #पुरस्कारवितरण #बिथल #राजभाषाहिन्दी #लूहरीजलविद्युतपरियोजना #लूहरीपरियोजना #हिन्दीकार्यशाला #हिन्दीपखवाड़ा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी
    Next Article Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla : बिजली बोर्ड में 2000 नई भर्तियां, टीमेट और लाइनमैन की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी : मुख्यमंत्री

    April 22, 2025

    Shimla: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 1.14 करोड़ से बनने वाले सांगटी-सन्होग पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया वर्चुअल शिलान्यास

    January 23, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक की हत्या मामले में आरोपी सेस राम को उम्रकैद, न्यायालय ने सुनाया दोबारा फैसला

    December 12, 2025

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Shimla: सरकार ने करूणामूलक नियुक्ति  के लिए आय सीमा बढ़ाई, 5 प्रतिशत कोटे में एकमुश्त छूट

    August 6, 2025

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 2 4
    Users Today : 33
    Total Users : 128924
    Total views : 251807
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.