Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने रामपुर बुशहर से जन जागरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की। गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों और अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी जन जागरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत शिमला जिले के रामपुर बुशहर से की। अभियान के तहत गांव-गांव और पंचायत स्तर पर पेंशनरों को संगठन से जोड़ने के साथ उनकी मांगों और लंबित देनदारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय स्थित मल्टीपर्पज कांफ्रेंस हॉल में ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 157 सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी और जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर भी मौजूद रहे।

    भूपराम वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश के 18 विभिन्न पेंशनर संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में हुई थी। बैठक में प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत रामपुर से की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। साथ ही गांव और पंचायत स्तर पर छोटी समितियों का गठन कर जन जागरण अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शिमला जिले के ठियोग में ‘पेंशनर संघर्ष संकल्प दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

    बैठक में 23 सितंबर की प्रेस वार्ता में एक पेंशनर संगठन से जुड़े व्यक्ति द्वारा शिक्षक के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में इस मामले को लेकर आगामी समय में घेराव करने की बात भी कही गई।

    बैठक में महासचिव अमोलक राम, मान दास बुशैहरी, राजेंद्र ठाकुर, ज्ञान चंद बलैई, मदन बुशैहरी, लायक राम नेगी, जन्मदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #JanJagranAbhiyan #PensionerDemand #Pensioners #PensionerSangharsh #PensionerWelfare #RampurBushahr #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल
    Next Article आज का राशिफल 30 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : मेडिकल कॉलेजों के लिए बनेगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी, एमडी-एमएस के कोर्स होंगे शुरू

    January 7, 2026

    Shimla: शिक्षा ऋण को प्राथमिकता दें: उपायुक्त ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश

    April 25, 2025

    Shimla : चिट्‌टा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग से पांच गिरफ्तार

    April 21, 2025

    SundarNagar drug case : होटल से चल रहा था नशे का धंधा, 21 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर में प्राइमरी एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

    December 6, 2025

    Shimla: प्रदेश सरकार 1000 पेट्रोल टैक्सियों को ई-वाहनों में बदलेगी, 40% सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

    January 10, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 2 4
    Users Today : 33
    Total Users : 128924
    Total views : 251807
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.