Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    केंद्र की अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम ने कुल्लू के सैंज क्षेत्र में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अधिकारियों के साथ बैठक की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, लोगों से बात करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम मंगलवार को कुल्लू पहुंची। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया।

    केंद्रीय दल में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा भी दौरे के दौरान उपस्थित रहे।

    ओट पहुंचने पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने सैंज क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया और नुकसान की स्थिति की जानकारी ली।

    केंद्रीय दल ने ग्राम पंचायत सुचैण के मातला गांव में जमीन धंसने से प्रभावित मकानों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आपदा से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद केंद्रीय टीम ने सैंज जल विद्युत परियोजना, सिउण्ड पुल और सैंज बाजार का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया।

    अधिकारियों के साथ की बैठक

    निरीक्षण के बाद एनएचपीसी विश्राम गृह, बिहाली में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों, पेयजल योजनाओं, कृषि, बागवानी, विद्युत व्यवस्था तथा सरकारी और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा केंद्रीय टीम के समक्ष रखा गया।

    संबंधित विभागों ने नुकसान के आकलन, प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी साझा की। केंद्रीय टीम ने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान, राहत कार्यों और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    #ARBtimes #CentralTeam #DisasterManagement #Flood #HimachalNews #himachalpradesh #kullu #KulluFlood #Kullunews #Landslide #Monsoon #Sainj
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की

    September 29, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026

    Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत

    September 22, 2026

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 7 6 3
    Users Today : 15
    Total Users : 124763
    Total views : 245058
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.