Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 1, 2026Updated:October 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। समाज के निर्माण और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, उनकी देखभाल तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    कुल्लू में आयोजित वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक

    उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। वरिष्ठजनों के अनुभव वर्तमान और नई पीढ़ी दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना रखनी चाहिए।

    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस वरिष्ठजनों के साथ संवाद स्थापित करने, उनके अनुभवों से सीखने तथा पुरानी और नई पीढ़ी के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, आंखों और दांतों की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा वरिष्ठजनों की मनोरंजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए शतरंज, कैरम बोर्ड, गीत और नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

    कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल, जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान, सचिव रेडक्रॉस चंद्रकेश शर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया सहित विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।

    #ARBtimes #SeniorCitizensDay #अंतरराष्ट्रीयवरिष्ठनागरिकदिवस #जिलाप्रशासन #डॉअमितकुमारशर्मा #वरिष्ठजनोंकासम्मान #वरिष्ठनागरिक #स्वास्थ्यजांचशिविर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक
    Next Article Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    JOB: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर होगी भर्ती, 17 नवंबर को कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू

    November 12, 2026

    Kullu: विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त अमित कुमार शर्मा

    November 5, 2026

    NHPC Kullu: एनएचपीसी के मुनाफे में 32% की बढ़ोतरी, छमाही में 21,469 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड

    November 5, 2026

    Kullu News : 12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 5, 2026

    Kullu News : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

    November 5, 2026

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ABVP की अध्यक्ष बनी मीनाक्षी देसाई 

    September 16, 2025

    Sirmaur News : पांवटा साहिब में 50 वर्षीय महिला की हत्या, साथी ने दिया वारदात को अंजाम

    November 17, 2025

    Rampur Bushahr: लूहरी जलविद्युत परियोजना ने 15 युवाओं को आईटीआई कोर्स के लिए किया प्रायोजित

    July 18, 2025

    ठियोग के सरीवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला का आयोजन

    February 6, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के पीयूष प्रार्थी को “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक इंग्लैंड में दर्ज हुआ नाम

    September 23, 2025

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 12
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.