Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    Himachal High Court ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. पूनम का 18,60,374 रुपये एरियर 6 प्रतिशत ब्याज सहित देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने विश्वविद्यालय पर 50,000 रुपये हर्जाना भी लगाया। मामले में आईसीएआर से मिली राशि रोकने और उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने पर सवाल उठे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    शिमला | Himachal High Court ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के एरियर का भुगतान रोकने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने डॉ. पूनम की याचिका स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय को 18,60,374 रुपये का एरियर 6 प्रतिशत ब्याज के साथ देने का आदेश दिया है। इसके अलावा, सेवानिवृत्त कर्मचारी को अनावश्यक मुकदमेबाजी में उलझाने के लिए विश्वविद्यालय पर 50,000 रुपये का हर्जाना भी लगाया गया है। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने आदेशों की अनुपालना 9 नवंबर से पहले पूरी करने को कहा है।

    अगस्त 1991 में सहायक वैज्ञानिक के पद पर हुई थीं नियुक्त

    डॉ. पूनम अगस्त 1991 में सहायक वैज्ञानिक के पद पर नियुक्त हुई थीं। जनवरी 2023 में वह ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटर रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन एग्रोफॉरेस्ट्री में प्रधान वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत्त हुईं। इस परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और एरियर का 75 प्रतिशत हिस्सा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और शेष 25 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाता है। मार्च 2023 में आईसीएआर ने विश्वविद्यालय के छह कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के बकाया भुगतान के लिए 42,97,603 रुपये जारी किए थे। इसमें डॉ. पूनम के एरियर का 75 प्रतिशत हिस्सा यानी 18,60,374 रुपये भी शामिल था।

    एरियर की राशि एफडी में जमा करने पर उठे सवाल

    हाईकोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया कि आईसीएआर की ओर से जारी धनराशि कर्मचारियों के बकाया एरियर के भुगतान के लिए थी। अदालत के अनुसार, जब कोई राशि विशेष उद्देश्य से प्राप्त हुई हो, तो उसका इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय को इस धनराशि को अपने खाते में रोकने या किसी अन्य मद में इस्तेमाल करने का कानूनी अधिकार नहीं था।

    अदालत ने पाया कि विश्वविद्यालय ने आईसीएआर से मिली राशि कर्मचारियों को देने के बजाय अपने सेंट्रलाइज्ड फंड स्कीम खाते में स्थानांतरित कर दी और उसकी एफडी बना दी। इसके बाद 29 अप्रैल 2023 को विश्वविद्यालय ने आईसीएआर को उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) भी जमा कराया, जिसमें राशि के इस्तेमाल की पुष्टि की गई थी। हालांकि, कर्मचारियों को एरियर का भुगतान नहीं किया गया था। विश्वविद्यालय की ओर से दलील दी गई कि वह राज्य सरकार से एरियर जारी करने के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। हालांकि, राज्य के वित्त विभाग ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर इस दलील को खारिज किया। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया कि आईसीएआर की ओर से जारी 75 प्रतिशत हिस्से के भुगतान पर राज्य सरकार ने कोई रोक नहीं लगाई थी। राज्य सरकार का रुख केवल अपने 25 प्रतिशत हिस्से तक सीमित था। अदालत ने माना कि आईसीएआर की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी राशि को राज्य सरकार के निर्देशों का हवाला देकर रोकना तर्कसंगत नहीं था। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को एरियर पर 6 प्रतिशत ब्याज देने और 50,000 रुपये हर्जाने का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

    #AgricultureUniversity #DrPoonam #HimachalNews #himachalpradesh #HPHighCourt #Palampur #एरियर #कृषिविश्वविद्यालय #पालमपुर #सेवानिवृत्तवैज्ञानिक #हिमाचलन्यूज़ हाईकोर्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा
    Next Article Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Court: शिमला में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

    October 15, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 6 4 7
    Users Today : 120
    Total Users : 126647
    Total views : 247887
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.