Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्पोर्ट्स

Boxing: राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश चमके

ज्यूरी में आयोजित सब जूनियर राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि विकेश चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर खेल गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
ज्यूरी में आयोजित सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता और मुख्यातिथि
एआरबी टाइम्स ब्यूराे | रामपुर बुशहर

रामपुर के ज्यूरी में आयोजित सब जूनियर बालक एवं बालिका राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमालयन प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन और अशोका बॉक्सिंग अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में आदवती और अंकुश ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं हिना, आलिशिबा, विराट, आयुष, निर्मित और सुरीयाश ने रजत पदक हासिल किए। हर्षव, यश और गौरव ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विकेश चौहान, प्रबंध निदेशक हिमकॉन हिमाचल प्रदेश एवं संस्थापक हिमालयन स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन, उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और नेशनल गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक हैं। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी, साथ ही उन प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया जो इस बार पदक हासिल नहीं कर सके। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में विकेश चौहान ने एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया रामपुर को भी 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि खेल और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

इस अवसर पर हिमालयन प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के बोर्ड डायरेक्टर अजय ठाकुर और उषा शर्मा, अशोका बॉक्सिंग अकादमी के संचालक अशोक नेगी, डीजे नेशन के संस्थापक साहिल सागर सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

#Adwati #AnkushThakur #BoxingNews #GoldMedal #HimachalSports #SportsAchievement #StateBoxingChampionship #SubJuniorBoxing #VikeshChauhan] #RamapurSports
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleJob: रामपुर में 23 जून को 70 एसएमटी ट्रेनी पदों के लिए इंटरव्यू, मशोबरा में 19 जून को होटल सेक्टर की भर्ती
Next Article Shimla: शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान, नशा मुक्त जिला बनाने को मिशन मोड में जुटा प्रशासन
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

July 20, 2026

FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

July 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

July 5, 2026

Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

July 3, 2026

Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

June 30, 2026

NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

June 29, 2026

Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

June 28, 2026

Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

June 28, 2026

Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा

June 26, 2026

Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं

June 24, 2026

Boxing: शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ

June 23, 2026

INDW vs PAKW T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, मंधाना की फिफ्टी और दीप्ति का पंजा

June 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 2 6
Users Today : 54
Total Users : 117226
Total views : 232677
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.