Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परीक्षा केंद्रों में लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग के निर्देश दिए। नकल के मामले 268 से घटकर 64 रह गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भुंतर के दौरे के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों में लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग के निर्देश दिए गए हैं। नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ प्रश्नपत्रों में भी बदलाव कर रहा है। वर्ष 2024 में नकल के 268 मामले सामने आए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या घटकर 64 रह गई है।

    डॉ. राजेश शर्मा शनिवार को कुल्लू के साई स्टार स्कूल, ढालपुर और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भुंतर के दौरे के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और परीक्षाओं में नकल के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।

    एनईपी के अनुरूप बदलेगा परीक्षा पैटर्न

    बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों में रटने के बजाय विषयों की समझ, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को परखने वाले प्रश्नों को अधिक महत्व दिया जाएगा। विद्यार्थियों को नए पैटर्न से परिचित करवाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र भी उपलब्ध करवाए गए हैं। पाठ्यक्रम को एनसीईआरटी के अनुरूप रखने और अध्यापकों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

    शिक्षा सुधार में चार स्तंभों की भागीदारी जरूरी

    डॉ. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों और आम नागरिकों के सहयोग से ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। बोर्ड विभिन्न जिलों के शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने और संबंधित पक्षों से सुझाव लेने का प्रयास कर रहा है। भरमौर, किन्नौर, कांगड़ा और धर्मशाला के बाद कुल्लू में भी संवाद किया गया है। आगामी समय में प्रदेश के अन्य स्कूलों का दौरा किया जाएगा।

    संस्कारों और नशामुक्ति पर भी जोर

    उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करने तथा अधिकृत स्रोतों से बिल सहित पुस्तकें खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। बोर्ड पाठ्यक्रम में हिमाचल की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से संबंधित विषयों को शामिल करने की दिशा में काम कर रहा है।

    युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए उन्होंने बोर्ड की टैगलाइन ‘शिक्षा युक्त हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, विषयों की बुनियादी अवधारणाओं को समझने और अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए अध्यापकों से संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    #ARBtimes #EducationNews #himachalpradesh #HPBOSE #NEP2020 #कुल्लू #डॉराजेशशर्मा #नकलमुक्तपरीक्षा #शिक्षासुधार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 5 0
    Users Today : 54
    Total Users : 126850
    Total views : 248224
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.