Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Kinnaur: किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 18, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करनी होंगी।

यात्रा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष जोर

मंत्री ने रिब्बा, पूर्वनी, पोवारी और तांगलिंग पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को ग्रीन शुल्क निर्धारण, टेंट किराया, शौचालय, सोलर लाइट, स्वच्छ पेयजल, ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल सेवाएं जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस, होमगार्ड व वन विभाग को पर्याप्त जवान तैनात करने और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का गठन करने के आदेश दिए। चिकित्सा विभाग को यात्रा मार्ग में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

जनजातीय विकास मंत्री ने ग्रीन शुल्क की राशि का ऑडिट सुनिश्चित करने और विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया ताकि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

विकास कार्यों की समीक्षा: लोक निर्माण विभाग की बैठक भी आयोजित

बैठक के दूसरे चरण में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कल्पा व निचार मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट्स पर क्रैश बैरियर लगाने, मानसून और सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए संपर्क सड़कों को सुधारने, और किसानों को मंडी पहुंच में सुविधा देने पर जोर दिया।

मंत्री ने कानम, रारंग और पूह क्लस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को कहा।

उन्होंने शलखर, हांगो, सुमरा और कुन्नू-चारंग सीमावर्ती पंचायतों में संपर्क सड़कों के निर्माण की भी समीक्षा की।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति व विद्युत विभाग, खंड विकास अधिकारी, जिला परिषद सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#HPGovtUpdates #किन्नौरकैलाशयात्रा #जगतसिंहनेगी #जनजातीयविकास #बुनियादीसुविधाएं #लोकनिर्माणविभाग #सड़कसुरक्षा #हिमाचलविकास
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: मुख्यमंत्री ने ठियोग को दी बड़ी सौगातें: एचआरटीसी सब डिपो और वर्कशॉप की घोषणा
Next Article Shimla : हिमाचल में राजस्व दस्तावेज बनवाना हुआ महंगा, 20% तक बढ़े सर्विस चार्जेज
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 9 3 7
Users Today : 85
Total Users : 114937
Total views : 228508
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.