Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 में परियोजना की भूमिका को सराहा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को परियोजना के पावर हाऊस का निरीक्षण करवाते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहल के माध्यम से देश स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत अब अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    राज्यपाल ने वीरवार को एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा संचालित 1500 मेगावाट क्षमता वाली नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना (एनजेएचपीएस) के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परियोजना की परिचालन दक्षता, विद्युत उत्पादन क्षमता और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में इसके योगदान की समीक्षा की।

    परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर ने राज्यपाल को परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता, परिचालन संबंधी उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलविद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाले कई अत्याधुनिक उपकरणों का पहले विदेशों से आयात किया जाता था, लेकिन अब इनका निर्माण देश में ही होने लगा है। यह तकनीकी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विनिर्माण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

    इस पर राज्यपाल ने कहा कि प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का स्वदेश में निर्माण होना आयात पर निर्भरता कम करने के साथ भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत ऊर्जा स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य का अभिन्न हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका प्रभावी उपयोग राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ सतत विकास और आर्थिक समृद्धि को भी गति दे सकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि नाथपा झाकड़ी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं देश की लगातार बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    उन्होंने परियोजना के सुचारू संचालन और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए एनजेएचपीएस की पूरी टीम के समर्पण, व्यावसायिक दक्षता और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। साथ ही तकनीकी नवाचार, कार्यस्थल पर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

    राज्यपाल ने परियोजना प्रबंधन, इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में इसी समर्पण, प्रतिबद्धता और कार्यनिष्ठा के साथ योगदान जारी रखने का आह्वान किया।

    #ARBtimes #GovernorHimachal #himachalpradesh #HydroPowerProject #KavinderGupta #MakeInIndia #NathpaJhakri #RampurBushahr #SJVN #आत्मनिर्भरभारत #नाथपाझाकड़ी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग
    Next Article Shimla: दंत महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस करेगी प्रदेश सरकार, सीनियर रेजिडेंसी नीति भी होगी लागू
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?

    July 20, 2026

    Kullu: कुल्लू में 72वां सहकारी समारोह, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर जोर

    November 20, 2025

    Bilaspur : पढ़ाई के लिए मोबाइल से रोका, 13 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या

    March 17, 2026

    चंडीगढ़-शिमला-किन्नौर हेली टैक्सी सेवा जल्द होगी शुरू: जानें रूट, शेड्यूल और पर्यटन पर असर

    November 28, 2025

    Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर बुशहर की अंतिम मतदाता सूची जारी, 28 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज करने का मौका

    March 19, 2026

    Hamirpur : बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज पर FIR दर्ज

    August 21, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 8 2 4
    Users Today : 9
    Total Users : 128824
    Total views : 251665
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.