एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्यस्तरीय चुनाव में विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को वन वृत्त रामपुर के अध्यक्ष ललित भारती ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि 22 नवंबर को वन वृत्त सोलन में आयोजित महासंघ के राज्यस्तरीय चुनाव में दिनेश शर्मा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नायब सिंह तथा महासचिव पद पर हंस राज सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
वन वृत्त रामपुर के अध्यक्ष ने कहा कि महासंघ की नई टीम के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नायब सिंह और महासचिव हंस राज वन कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और जायज मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, एकजुटता और प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
