Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Tikkar: नावर क्षेत्र में सड़कों का बिछाया जा रहा मजबूत जाल : रोहित ठाकुर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 20, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    टिक्कर (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने टिक्कर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नावर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक 136 सड़कों की पासिंग करवाई जा चुकी है, वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और नाबार्ड के तहत 8 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है। बागी-खदराला, खारला, खलाई, थाना, गंगानगर-टिक्कर, मैंदली-धनासी धार, शीलघाट-खांगटा और घनासी-बरछार जैसी प्रमुख सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

    हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में बना अग्रणी राज्य

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। रिक्त पदों को भरा जा रहा है और भवन निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स और एएसएआर रिपोर्ट में हिमाचल ने सराहनीय प्रगति की है। आने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे में भी प्रदेश की स्थिति और सुदृढ़ होगी।

    टिक्कर को मिला नया पुलिस चौकी भवन

    रोहित ठाकुर ने टिक्कर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। यह भवन 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बना है जिसमें कार्यालय, बैरक, रसोई और शौचालय की सुविधा है। इसके अतिरिक्त टाइप-2 के चार आवासों का निर्माण कार्य शेष है और मुख्य मार्ग से पुलिस चौकी तक सड़क पक्की करने की मंजूरी भी मिल चुकी है।

    टिक्कर बस स्टैंड और फायर स्टेशन को मिलेगी नई सुविधा

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि टिक्कर बस स्टैंड निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही फायर स्टेशन हेतु भूमि चयन की प्रक्रिया भी आरंभ की जा रही है। उन्होंने स्कूल परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाने की संभावना जताई।

    सेब उत्पादकों के लिए सरकार कर रही ठोस प्रयास

    रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने बागबानों के हित में सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाया है और 153 करोड़ रुपये बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत जारी किए हैं, जिसमें पिछली सरकार का 90 करोड़ का बकाया भी शामिल है। यूनिवर्सल कार्टन लागू करने से भी बागबानों की आय में वृद्धि हुई है।

    नावर क्षेत्र को मिलेगा पर्यटन का नया आयाम

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र की सुंदरता, संस्कृति और मंदिर इसे पर्यटन के लिए आदर्श बनाते हैं। सड़क ढांचे को मजबूत कर पर्यटकों की आवाजाही को आसान बनाया जा रहा है और जल्द ही इसे टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी।

    आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर मजबूत कदम

    उन्होंने कहा कि ढाई वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव को मजबूत किया है। ग्रीन राज्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है।

    शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षण, जनसमस्याएं भी सुनी

    शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर, सामुदायिक भवन और पशु औषधालय का निरीक्षण किया। स्कूल के लिए बजट आवंटन, सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपए, और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

    #आत्मनिर्भरहिमाचल #जुब्बलकोटखाई #टिक्करपुलिसचौकी #नावरक्षेत्र #पर्यटनविकास #रोहितठाकुर #शिक्षामंत्री #सड़कविकास #सेबउत्पादन #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलविकास #हिमाचलशिक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan: मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया
    Next Article Himachal : 1500 में उड़ान का रोमांच! बिलासपुर में हॉट एयर बैलून से देखें गोबिंदसागर झील
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.