Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal High Court : ज्वाइनिंग के बाद इस्तीफा देने पर वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी नियुक्ति
    • दैनिक राशिफल 14 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    • Rampur Bushahr: dJ NatioN Sports Fest 2026 का फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, Royal FC Chandigarh बनी विजेता
    • Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
    • Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rohdu: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका : रोहित ठाकुर

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 21, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रोहड़ू(शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अहम स्थान है, ये न केवल शारीरिक मजबूती और स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना को भी जन्म देते हैं, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होती है।

    वे शनिवार को शीलघाट में आयोजित 49वीं बुशहर क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता में बराल डबल ए ठियोग ने जीत हासिल की, जबकि रझाणा डायनेमिक उपविजेता रही।

    रोहित ठाकुर ने आयोजन के लिए स्थानीय युवक मंडल को बधाई दी और कहा कि सीमित संसाधनों और मैदानों की कमी के बावजूद इस तरह की ऐतिहासिक प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले वर्ष यह प्रतियोगिता 50वें वर्ष में प्रवेश करेगी, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

    बुशहर कप: एक ऐतिहासिक खेल आयोजन

    सन 1976 से आरंभ हुई बुशहर कप प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसी खेल स्पर्धाएं आयोजित होती हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता में उत्तर भारत की विभिन्न टीमों सहित कुल 32 टीमों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान महिला मंडलों के बीच रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी करवाई गई।

    खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ लड़ाई

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंतित है और उसे रोकने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में जुब्बल स्थित खेल छात्रावास में इस वर्ष से बैडमिंटन और कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।

    हिमाचल बन रहा शिक्षा में अग्रणी राज्य

    उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में देश में अग्रणी बनकर उभरा है। एएसईआर और पीजीआई की हालिया रिपोर्टों में प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया है। पिछले अढ़ाई वर्षों में हज़ारों शिक्षकों की भर्ती की गई है और फिलहाल 937 टीजीटी व 6200 एनटीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है।

    स्थानीय विकास और घोषणाएं

    इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने सेब सीज़न से पहले लिंक रोडों की मरम्मत की बात कही और शीलघाट सामुदायिक भवन को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
    कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मंडल शील को 1 लाख रुपये तथा विधायक ने 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड निदेशक भीम सिंह झौटा, पंचायत प्रधान ईश्वर सिंह भोलटा, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश, डीएसपी प्रणव चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #खेल_से_चरित्र_निर्माण #नशामुक्त_हिमाचल #बुशहर_कप2025 #युवा_और_खेल #रोहित_ठाकुर #शीलघाट_क्रिकेट #हिमाचल_में_खेल_विकास #हिमाचल_शिक्षा_अग्रणी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 0 8 3
    Users Today : 9
    Total Users : 108083
    Total views : 216078
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.