Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: नगरपरिषद रामपुर के ठेका मजदूरों का वेतन न मिलने और श्रम कानूनों की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। नगरपरिषद रामपुर में कार्यरत ठेका मजदूरों को जून माह का वेतन समय पर न मिलने, श्रम कानूनों की खुलेआम अवहेलना और सेफ्टी मानकों के अभाव के विरोध में नगरपरिषद ठेका मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने आज नगरपरिषद कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    इस प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष देविंदर, मिलाप नेगी, ललिता व मंजू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगरपरिषद प्रबंधन, ठेकेदार और श्रम विभाग की मिलीभगत के चलते नगरपरिषद के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है।

    नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970 की धारा 21(4) के अनुसार मजदूरों को हर माह की 7 तारीख तक वेतन दिया जाना अनिवार्य है, लेकिन अभी तक जून माह का वेतन नहीं मिला है। यदि ठेकेदार वेतन नहीं देता, तो यह नगरपरिषद की जिम्मेदारी है कि वह मजदूरों को वेतन उपलब्ध कराए, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।

    प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि मजदूरों को न कोई सेफ्टी गियर दिया गया है, न मास्क, न दस्ताने, न ही जूते। मजदूर फटे-पुराने गमबूटों में कार्य करने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।

    वेतन मांगने पर ठेकेदार और नगरपरिषद प्रबंधन द्वारा नौकरी से निकालने की धमकियाँ दी जा रही हैं, जो न केवल अमानवीय है बल्कि श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन भी है। मजदूरों को न तो वेतन स्लिप दी जा रही है, न ही किसी प्रकार की छुट्टियों का प्रावधान है।

    वक्ताओं ने कहा कि भारी महंगाई के दौर में जब तेल, दाल, आटा, सब्जी, रसोई गैस व किराए जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे समय पर मजदूरों को समय पर वेतन न मिलना उनकी आजीविका पर सीधा प्रहार है।

    यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों को शीघ्र वेतन नहीं दिया गया और श्रम कानूनों को लागू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और कूड़ा उठाने का कार्य पूर्णतः बंद किया जाएगा।

    प्रदर्शन में देवेंद्र, मोती राम, अनूप, नीलम, मनिता, तारामणि, रजनी, मंजीत, किरण, सुशीला, सोमारी, सोनी, फूलवती, सीता, उस्तानी, बीरमानिय, सोनिया, चिंता सहित दर्जनों मजदूरों ने भाग लिया।

    #CITU #ContractWorkersRights #EqualPayForWorkers #LabourLawViolation #MunicipalWorkersJustice #RamourNagarParishadProtest #RamourProtest #SafetyForSanitationWorkers #WagesNotCharity #कूड़ा_नहीं_उठेगा #मजदूर_एकता_जिंदाबाद #श्रमिक_सम्मान_अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 5 2
    Users Today : 132
    Total Users : 101352
    Total views : 205178
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.