♈ मेष (Aries) आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घर, जमीन या पारिवारिक मामलों में खर्च संभव है, इसलिए बजट संतुलित रखें। रिश्तों में जल्दबाजी से निर्णय न लें। प्रेम जीवन में छोटी बातों को समझदारी से संभालें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और अधिकारी प्रभावित होंगे। मानसिक उलझन हो तो सलाह लें। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी।शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर, सफेदउपाय: भोजन में शहद का सेवन करें। ♉ वृषभ (Taurus) दिन व्यस्त रहेगा, जिससे थकान हो सकती है। निवेश, विशेषकर कीमती वस्तुओं में, लाभ दे सकता है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लुहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु परियोजना-स्तरीय आर एंड आर समिति की बैठक आज बीथल स्थित एसजेवीएनएल सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर बुशहर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की, जबकि उपमंडलाधिकारी नागरिक कुमारसैन मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आर एंड आर योजना से जुड़े कई एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें प्रभावित परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाना, रोजगार विकल्पों में बदलाव, विस्थापित परिवारों का पुनर्स्थापन, और अनुपूरक आर एंड आर ड्राफ्ट तैयार करना शामिल था। प्रभावित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के तहत वॉयस ऑफ शिवरात्रि के टॉप 10 चयन और महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के गायन और नृत्य ऑडिशन 3 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने दी। ऑडिशन का स्थान और समय सभी ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए पहली बार स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपतहसील की दुराह पंचायत के जलोड़ी गांव की युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं एनएसएस सदस्य नमिता ठाकुर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनने का भी ऐतिहासिक अवसर मिला। नमिता ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपति भवन जैसे देश के संवैधानिक मूल्यों के प्रतीक स्थल पर उपस्थित होकर अनुभव साझा करना और भारत की राष्ट्रपति से संवाद करना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक गरिमा, लोकसेवा की जिम्मेदारी और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां 30 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने जानकारी दी कि शहीदी दिवस का आयोजन 30 जनवरी को ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथि महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 11:00 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क…