Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा की लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी ने आज लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर बिथल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कमेटी की अध्यक्षा कृष्णा राणा ने किया। इस दौरान किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान सहित पूर्ण ठाकुर, रणजीत और काकू कश्यप ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। नेताओं ने सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) पर किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिथल में आर एंड आर की बैठक तो हो रही है, लेकिन इन बैठकों में किसानों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा हिमाचल मौसम अपडेट के अनुसार, आज भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा जैसे निचले क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चंबा जिले से दुखद खबर सामने आई है। भरमाणी माता के…

Read More

♈ मेष (Aries) आज का दिन आराम और रिकवरी का संकेत दे रहा है। लंबे समय से चली आ रही मानसिक थकान कम होगी। अटका हुआ पैसा या भुगतान मिलने की संभावना है। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। प्रेम संबंधों में दूरी या मिसिंग फील हो सकती है, लेकिन कामकाज में आपकी मेहनत चमकेगी। दांपत्य जीवन में छोटी बात को बढ़ने न दें।शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल/मैरूनउपाय: महिलाओं का सम्मान करें, घर की बड़ी स्त्री का आशीर्वाद लें। ♉ वृषभ (Taurus) स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर कमर और बैठने की मुद्रा पर ध्यान दें। धन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एचपीपीडब्ल्यूडी के नियंत्रणाधीन लोरन से जार्ली रोड के 600 मीटर तक के संपूर्ण खंड को प्रारंभिक तौर पर 30 दिनों के लिए नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया है। यह आदेश 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि स्थायी नो पार्किंग ज़ोन घोषित करने से पहले जमीनी स्तर पर इसकी व्यवहार्यता जांचने के उद्देश्य से यह प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई है। जिला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर शिक्षक संघ, रामपुर की बैठक बीते कल विश्राम गृह, रामपुर में संघ के अध्यक्ष डॉ. एस. एस. टैगोर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संघ के संविधान एवं उप-नियमों के अनुरूप संगठन की कार्यकारिणी, संगठन सहयोग समिति तथा अन्य सभी समितियों का विस्तार किया गया। सभी दायित्वों पर नियुक्तियाँ सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से की गईं। बैठक सौहार्दपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। विशेष सलाहकार परिषद मुख्य संरक्षक (Chief Patron), राजेश कुमार परमार, संरक्षक (Patrons) अरविंद नेगी, माया सानी, पुष्पानंद गुप्ता, प्रीतम ठाकुर मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) जयन्ती धीमान, सलाहकार (Advisors), शूरम लाल मेहता, दिनेश…

Read More